Skip to main content

आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने दहेज के पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे हैं आरोपी को किया गिरफ्तार।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने दहेज के पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे हैं आरोपी को किया गिरफ्तार।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


 नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी अंतर्गत दर्ज पुराने मामले में लगभग कई वर्षों से पुलिस व माननीय अदालत की आंखों में धूल जो कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी आरोपी कादिर पुत्र अब्दुल रज्जाक गांव बिलोंड़ा थाना फिरोजपुर झिरका जो चौकी अंतर्गत वर्ष 2017 के दहेज के पुराने मामले में फरार चल रहा है तथा माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित  करार दिया हुआ अपराधी है, जो किसी काम से फिरोजपुर झिरका दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग से चलकर नूह की तरफ आ रहा है,सूचना सही मानते हुए चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग चौकी के सामने नाकेबंदी कर कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थोड़ी देर बाद आरोपी कादिर जैसे ही चौकी के सामने गुजरने लगा तो पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू किया, आरोपी के खिलाफ विशेष कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया है जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा चलाए गए पीओ बेल जंपर विशेष अभियान के तहत चौकी पुलिस द्वारा अब तक चौकी अंतर्गत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 10 पीओ बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...