Skip to main content

जिला नूंह पुलिस की वाहन चालकों से अपील, कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में करें पालन : श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह



जिला नूंह पुलिस की वाहन चालकों से अपील, कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में करें पालन : श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के दिशा-निर्देश पर जिला यातायात पुलिस ने आगामी धुन्ध के मौसम में होने वाली सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया है ।


    यातायात प्रभारी नूंह निरीक्षक जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ट्रैफिक पुलिस ने करीब 150 वाहनों जिनमें भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली तथा जिन वाहनों के पीछे टेल लाइट नहीं थी, उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई है । जिला पुलिस वाहन चालकों की सुविधा के लिए रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चला रही है । उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित स्पीड में ही वाहन चलाने के अपील की । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पुलिस इस अभियान को जारी रखेगी ।


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने प्रबन्धक अफसर थाना यातायात नूंह निरीक्षक जगबीर सिंह व सभी प्रबन्धक अफसर थाना व  बीट इंचार्ज  को निर्देश दिए कि सर्दियों के मौसम में शहर व ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा  गश्त, पट्रोलिंग करे । इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिये हैं । उन्होंने ट्रैफिक इंचार्जों को शहर के सभी स्कूली वाहनों व निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिये हैं, जिससे धुंध के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द जिला पुलिस स्कूल बसों के अलावा निजी वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाने की मुहिम शुरु करेगी । ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान किए जाएं।


पुलिस अधीक्षक ने आम जनता व वाहन चालकों से भी अपील की है कि तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े, प्रेशर होरन न बजाएं, धुंध में लो बीम  में गाड़ी चलाएं, अपनी स्पीड को कम रखें, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोके, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, यातायात जो आप देख ना सके उसकी आवाज को सुनने का प्रयास करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं, अन्य वाहन की आवाज सुनने के लिए गाड़ी की खिड़की थोड़ी खुली रखें, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें, पार्किंग में गाड़ी खड़ी खड़ी करते समय हैंडब्रेक का प्रयोग करें, नशा कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं तथा पुलिस का सहयोग करें नूंह पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...