रोजका मेव थानांतर्गत गांवो में शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी व जिला पुलिस का लोगों ने किया धन्यवाद।
रोजका मेव थानांतर्गत गांवो में शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी व जिला पुलिस का लोगों ने किया धन्यवाद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले भर में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिले के पुलिस कप्तान द्वारा पहले ही पीस कमेटियों के माध्यम मीटिंग कर जिले में संपूर्ण तरीके से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी ऐसे में हाल ही हुए पंचायत चुनावो में मेवात पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से मुस्तैदी दिखाई गई। वही रोजका मेव थाना अंतर्गत लगने वाली ग्राम पंचायतों में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रोजकमेव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके थाना अंतर्गत पहले ही पंच सरपंचों इलाके के प्रमुख लोगों की मीटिंग बुलाकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई रंजिश झगड़ा नहीं होना चाहिए, रोजका मेव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने नवनिर्वाचित पंच सरपंच इलाके के मौजिज लोगो की बैठक बुलाकर थाना परिसर में जहां उन्हें शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर धन्यवाद किया। ऐसे में बैठक में मौजूद इलाके से आए पंच सरपंच इत्यादियों को साफ दिशा-निर्देश जारी किए गए इलाके में शांति बनाए रखें शांति पूर्वक अपनी जीत की खुशी का इजहार करें डीजे वगैरा नहीं बजाएं।अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन बिल्कुल तैयार है,नव निर्वाचित सरपंच अपने गांवों में विकास की ओर ध्यान दे,अपने बच्चो की शिक्षा की और ध्यान दे।अगर किसी भी गांव में किसी भी सरपंच की पार्टी की और से झगड़ा किया गया तो तो सबसे पहले एफआईआर में उसी पार्टी के सरपंच का नाम दर्ज होगा।

Comments
Post a Comment