कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे नवनियुक्त चौकी प्रभारी आकेड़ा पीएसआई सचिन कुमार
दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में आकेड़ा नवनियुक्त चौकी प्रभारी पीएसआई सचिन कुमार द्वारा कार्यभार संभालते ही हर छोटे-बड़े अपराध पर बारीकी से नजर रख कर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।पीएसआई सचिन कुमार व उनकी टीम द्वारा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षमता से अधिक सामग्री भरकर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड डंपरों पर पैनी नजर रख कर उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। चौकी अंतर्गत इलाके में होने वाले हर छोटे बड़े अपराध पर बारीकी से नजर रखी जा रही है उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को जहां बेहतर बनाया जाए ऐसे में अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें। नवनियुक्त चौकी प्रभारी पीएसआई सचिन कुमार
का कहना है उनकी पहली प्राथमिकता है पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना जिसको लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं उन्होंने बताया कि हर पीड़ित शोषित व्यक्ति जो भी चौकी आएगा उन्हें हर संभव न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कि मैं अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा अन्य अपराध पर पैनी नजर रखी जा रही है वहीं उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी गांव में अवैध शराब की बिक्री व जुआ सट्टा खेला जा रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। वहीं उन्होंने इलाके की जनता से यह भी अपील की इलाके की जनता का अगर कोई जायज शिकायत है, निसंकोच होकर उनसे मिला जा सकता है।उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि खाकी को बदनाम करने वाले बिचौलिए दलालों को सहारा ना लें बल्कि उनकी अगर कोई शिकायत है सीधा उनसे मिलें ताकि आपकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

Comments
Post a Comment