Skip to main content

शराब पीकर वाहन चलाने वाले जरा सावधान! ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेक कर किए जा रहे हैं चालान।

 शराब पीकर वाहन चलाने वाले जरा सावधान! ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेक कर किए जा रहे हैं चालान।



दिन-प्रतिदिन मॉडर्न होती जा रही है मेवात जिले की ट्रैफिक पुलिस तेज स्पीड चालान से लेकर ड्रिंक ड्राईव के किए जा रहे हैं चालान।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के मार्गदर्शन में मेवात जिले की ट्रैफिक अब मॉडर्न होती जा रही है, मेवात जिले में भी अब एनसीआर गुड़गांव फरीदाबाद दिल्ली की तर्ज पर चालान किए जा रहे हैं। खास जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि मेवात जिले में तेज स्पीड से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के अब चालान किए जा रहे हैं। ऐसे में शराब पीकर वाहन चलाने वाले जरा सावधान हो जाए ऐसे लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है,नूह जिले के तेज तर्रार ईमानदार पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में मेवात पुलिस आए दिन मॉडर्न होती जा रही है ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आए दिन नई तकनीकी का प्रयोग कर मेवात जिले के लोगों को जहां जागरूक किया जा रहा है ऐसे में ट्रैफिक नियमों को नहीं मानने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान भी किए जा रहे हैं। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात थाना मांडीखेड़ा के सामने यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह की टीम द्वारा अब ऐसे वाहन चालकों की पहचान की जा रही है जो नशा कर शराब इत्यादि का सेवन कर अपने वाहनों को चलाते हैं पहले उन्हें चेक किया जा रहा है फिर उनके चालान किए जा रहे हैं। 





यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि अपने वाहनों के सभी कागजात साथ लेकर चलें ओवर स्पीड से गाड़ी बिल्कुल ना चलाऐ शराब पीकर वाहन ना चलाऐ,ऐसे वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कि मेवात की ट्रैफिक पुलिस अब तकनीकी सुविधाओं से संपूर्ण तरीके से लैस है अब मेवात जिले में जहां ट्रैफिक नियमों की मनवाने के लिए गुरुग्राम फरीदाबाद दिल्ली के तर्ज पर जिले के लोगों को पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ में ट्रैफिक नियमों को नहीं मानने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री भरकर चलने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरे अन्यथा किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ऐसे वाहनों के लगातार ओवरलोड के चालान यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...