Skip to main content

अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ कोकीन सहित किया गिरफ्तार।


पलवल पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी पर ताबड़तोड़ प्रहार लगातार जारी


 अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ  कोकीन सहित किया गिरफ्तार।


 आरोपीयों  के कब्जे से करोड़ो रुपए की कीमत की 400 ग्राम कोकीन बरामद।

बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट पलवल

सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से  बताया कि श्री राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं। इसी कड़ी मे दिनांक 23 मार्च 2023 को सीआईए होडल  टीम बराये गस्त पड़ताल क्राइम अलीगढ रोड KGP फ्लाईओवर के नीचे  मौजूद था, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मादक पदार्थ तस्करी का काम करता है, जोकि आज भी मोटरसाइकिल नंबर HR-76-G-2785  मार्का हौंडा CD 110 पर सवार होकर चाँदहट की तरफ से पलवल आएगा, अगर अलीगढ पलवल रोड पर सीहोल चौक   पर नाकाबंदी की जाए तो नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू आ सकता है|सूचना मिलते ही सीआईए होडल की टीम द्वारा सीहोल चौक अलीगढ रोड रोड पलवल पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की गई जो करीब 20-25 मिनट बाद उपरोक्त बाइक आती हुई दिखाई दी जो सामने नाकाबंदी को देखकर बाइक को वापस मोड़ कर भगाने की कोशिश करने लगे | जो टीम ने मौके से बाइक सहित काबू किया, जब काबू किए हुए नौजवानो को बतलाया कि आपके पास नशीला पदार्थ होने का शक है आप की तलाशी ली जानी है। उस युवको ने अपनी तलाशी राजपत्रित अधिकारी के समक्ष देने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद नोडल अफसर श्री रविंदर कुमार को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।नोडल अफसर के सामने तलाशी लेने पर आरोपी ओमबीर पुत्र सिब्बन निवासी गांव चाँदहट जिला पलवल की पैंट की जेब से एक प्लास्टिक पन्नी मिली जिसे खोल कर चेक करने पर उसमे नशीला पदार्थ मिला।इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इंतजाम करके वजन किया तो कुल वजन 400  ग्राम कोकीन बरामद हुई| 

दूसरे आरोपी की पहचान राकेश पुत्र हरदेव निवासी दिघोट थाना सदर जिला पलवल के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपीयों को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान मादक पदार्थ स्रोत बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी |

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...