Skip to main content

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।

 मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।



          मीडिया वेल्बीनग एसोशिएशन(रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेंद्र मेहता द्वारा हाल ही नुहु जिला यूनिट के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी को मनोनीत किया गया।मेवात के त्रिलोक को राज्य यूनिट में सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।

साहिल खान/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

सोमवार को जिला मुख्यालय नूंह विश्रामगृह में मीडिया वेल बीग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन आपसी सहमति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी ने की। कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद यूनुस अलवी, जिला उपाध्यक्ष अंतराम खटाना व मुकेश कुमार गोयल, महासचिव राजूद्दीन जंग, जिला कोषाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला संगठन सचिव अभय सिंह सैनी, जिला सहसंगठन सचिव साबिर हुसैन कासमी व अनिल मोहनियां, जिला सचिव त्रिलोक चंद व नसीम खान, जिला प्रचार सचिव जुबेर अहमद को सौंपी। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अख्तर अलवी, वरिष्ठ पत्रकार योगेश सैनी, वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार ललित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार आस मोहम्मद, पत्रकार मुहम्मद सुफयान, पत्रकार रिजवान अहमद, पत्रकार शेर सिंह, पत्रकार बिलाल अहमद, पत्रकार साहुन खान, पत्रकार मोहम्मद असलम, पत्रकार सोहेल खान, पत्रकार मोहित सैनी, पत्रकार मुस्तफिज खान, पत्रकार मोहम्मद तसलीम अलवी, पत्रकार मुबारिक खान को शामिल किया गया। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की नवगठित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जो पत्रकार साथी रह गए हैं उन्हें जल्दी ही कार्यकारिणी में जोड़ा जाएगा। एसोसिएशन के नूंह जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अलवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वो बखूबी निभाएंगे। प्रदेश संगठन और जिला कार्यकारिणी के मीडिया कर्मियों की मांगों और समस्याओं को केंद्र और राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के समक्ष रखकर निराकरण कराएंगे। अलवी ने बताया कि वेल बीइंग एसोसिएशन की तरफ से सभी पत्रकारों का 10-10 लाख रूपये का बीमा मुफ्त कराया जाता है इसलिए मौके पर फार्म भरे गए हैं, जो रह गए हैं वे दो दिन के अंदर फार्म लेकर आवेदन अवश्य जमा करा दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों को 60 वर्ष पर 10 हजार रुपए पेंशन देती है जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया है, इस घोषणा का मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन धन्यवाद करती है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एसोसिएशन मांग करती हैं कि पेंशन को बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया जाए और पेंशन पाने वाले बुजुर्ग कर्मियों की आयु सीमा 60 वर्ष से घटाकर 55 वर्ष की जाए। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन नूह के जिला महासचिव राजूद्दीन जंग ने कहा कि जिला और प्रदेश में पत्रकारों के एक्रीडेशन किए जाएं ताकि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ सभी मीडिया कर्मियों को मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...