Skip to main content

'थारी पेंशन-थारे पास' के मूलमंत्र के साथ वास्तविक हकदारों को दिया पेंशन योजनाओं का लाभ।

 'थारी पेंशन-थारे पास' के मूलमंत्र के साथ वास्तविक हकदारों को दिया पेंशन योजनाओं का लाभ।   



-नूंह में पीपीपी से ऑटो मोड से बनी 8 हजार 447 बुजुर्गों, 9 विधुरों व 122 दिव्यांगजनों की पेंशन।

- घर बैठे बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन पाने का सरल व सुगम माध्यम बना परिवार पहचान-पत्र।

- सरकार की ओर से बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाते हैं 2750 रुपए।

साहिल खान/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने थारी पेंशन-थारे पास के मूलमंत्र के साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने का काम किया है। सरकार की सेवाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने में लिए परिवार पहचान-पत्र सशक्त माध्यम बन रहा है। जिला नूंह में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अब तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 8 हजार 447 वृद्धजनों, 122 दिव्यांगजनों व नौ विधुरों की घर बैठे स्वत: ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनी है। 
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन योजनाओं को परिवार पहचान-पत्र से जोडऩे के बाद अब बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को काफी राहत मिली है और अब इन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि आयु व आय के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले बुजुर्गों की पेंशन ऑटो मोड में बन रही है। अब किसी बुजुर्ग व दिव्यांगजन को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता व दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला में 8 हजार 447 पात्र बुजुर्गों व 122 दिव्यांगजनों व नौ विधुरों की पेंशन पीपीपी के माध्यम से बनी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा नूंह जिला के बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 2750 रुपए की राशि पेंशन के रूप में दी जा रही हैं।  

*परिवार पहचान-पत्र से वृद्धजनों को मिली कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति*

परिवार पहचान-पत्र से वृद्धजनों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है। पीपीपी के अनुसार जिनकी उम्र 60 साल हो गई है और जिनकी पति-पत्नी की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम हैं, उनका डाटा क्रीड की तरफ से ऑटोमैटिक तरीके से सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट को भेज दिया जाता है। पीपीपी में जैसे ही बुजुर्ग की उम्र 60 वर्ष होती हैं, उसी समय विभाग को क्रीड की ओर से सूचना मिल जाती है। इसके बाद विभाग संबंधित लाभार्थी के पास जाकर उसकी सहमति लेता हैं, यदि वह सहमति देता है तो उसके बाद पेंशन शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बुजुर्गों से आह्वान किया कि वे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए किसी भी विभागों के कार्यालय में चक्कर ना लगाएं। इस सम्मान भत्ता के पात्र होते ही विभाग के कर्मचारी स्वयं आपके पास आएंगे। सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आय की पात्रता सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए वार्षिक कर दी है।   

दिव्यांगजनों को भी मिल रहा ऑटोमेटेड पेंशन योजना का लाभ

 दिव्यांगों को पेंशन बनवाने के लिए समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को ऑटोमेटेड पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। परिवार सूचना डेटा में 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग के रूप में सत्यापित दिव्यांगों के प्रासंगिक डेटा को हर महीने हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित किया जाता है। सत्यापन के बाद सभी दिव्यांगजनों का डेटा योजना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार सेवा विभाग के साथ सांझा किया जाता है। इसके बाद संबंधित अधिकारी पेंशन शुरू करने के लिए सहमति लेने के लिए दिव्यांग के पास जाते हैं और सहमति प्रदान करने वाले सभी दिव्यांगजनों की अगले महीने से पेंशन शुरू कर दी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...