Skip to main content

हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू।

 हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू।



ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर कोटला जंगल में बुलाई थी पार्टी,लूटपाट कर  छीने थे 6 मोबाइल व दो लाख 40 हजार रुपए।

साहिल ख़ान/ ATV BHARATब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूह अपराध जांच शाखा टीम ने एक ऐसे फरार घोषित आरोपी को दबोचा है। जिसने पांच पहले ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का विज्ञापन देते हुए पंजाब के रहने वाले लोगों को नूंह बुलाकर अपने साथियों की मदद से अवैध हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूटपाट की थी । आरोपी को पांच साल बाद नूंह सीआईए ने झंडा पार्क से दबोचा है। जिसकी पहचान मौसम खान पुत्र जैकम निवासी टहिया पट्टी नई थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में हुई है,जिस पर मुख्य रूप से ओएलएक्स पर विज्ञापन के बहाने बाहरी लोगों को मेवात में बुलाकर अपनी गेंग के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने के आरोप थे।मौसम खान थाना रोज का मेव में दर्ज एक केस में भी कोर्ट के आदेश पर फरार घोषित था।

नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सीआईए टीम को बीते मंगलवार को सूचना मिली कि ओएलएक्स पर विज्ञापन का झांसा देकर बुलाने और अवैध हथियार के बल पर लोगों से छीना झपटी की गेंग से जुड़ा और दो मामले में वांछित आरोपी मौसम खान पुत्र जेकम निवासी टहिया पट्टी थाना बिछोर,नूंह झंडा पार्क के पास मौजूद है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को काबू कर लिया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान मौसम खान निवासी टहिया पट्टी थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में बताइ। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मौसम खान ने अपने चार-पांच साथियों के मदद से वर्ष 2018 में ओएलएक्स पर एक ट्रैक्टर का विज्ञापन डालकर लोगों को लूटने की योजना बनाई थी, योजना के मुताबिक जब उन्होंने ओएलएक्स साइट पर ट्रेक्टर बेचने का विज्ञापन डाला तो पंजाब के रहने वाले कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया।जिन्हें  अगस्त वर्ष 2018 को नूंह बुलाया,जहां पर अपने तीन साथियों की मदद से ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक लोगों को  मोटरसाइकिल से रास्ते दिखाने के बहाने कोटला नूंह के जंगल में  ले गए।इसी दौरान सभी ने हथियारों के बल पर उनसे दो 40 हजार रुपए  नगद और 6 मोबाइल छीन लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। लंबी ढाबा जिला मुक्तसर पंजाब निवासी गुरबीर सिंह ने इस मामले की शिकायत नूंह सदर थाने में दी पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया और गहनता से जांच पड़ताल की।मोसम खान से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि एक दूसरे मामले में भी इसी तरह ओएलएक्स पर विज्ञापन के झांसा देते हुए हथियार के बल पर अपने साथियों की मदद से लूटपाट और छीना झपटी की थी। जिससे संबंधित मामला थाना रोजकामेव दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस मामले में वह फरार घोषित था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...