25 मई मतदान दिवस के अवसर पर जिलेभर में मतदाताओं की व्यवस्था में अव्वल रही ग्राम पंचायत नाई नगला पंचायत।
25 मई मतदान दिवस के अवसर पर जिलेभर में मतदाताओं की व्यवस्था में अव्वल रही ग्राम पंचायत नाई नगला पंचायत।
ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल की व्यवस्था देख खुश नजर आऐ मतदाता।
शांतिपूर्ण तरीके से किया मतदान फिर किया जलपान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
बीते 25 मई को लोकसभा चुनाव मतदान दिवस के दिन कही पर मतदाता खुश नजर आऐ कहीं पर मतदाताओं को ठीक तरीके से व्यवस्था नहीं मिली।
फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच आरिशा तफज्जुल के प्रयासों से गांव के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं को बैठने तथा जलपान की उचित व्यवस्था की गई, जिसे देखकर मतदाता खुश नजर आए, कुल मिलाकर बात की जाए तो जिले की किसी भी मतदान केंद्र पर नाई नगला मतदान केंद्र की तरह व्यवस्था नहीं थी, मतदान केंद्र पर सुसज्जित तरीके से भीषण गर्मी से बचने के लिए टेंट व बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। इतना ही नहीं सरपंच आरिशा तफज्जुल द्वारा मतदाताओं के लिए जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई थी। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पहले मतदान किया तथा फिर जलपान किया इतनी बेहतर व्यवस्था के लिए मतदाताओं ने ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच आरिशा तफज्जुल का धन्यवाद भी प्रकट किया। सरपंच आरिशा तफज्जुल के पति समाजसेवी तफज्जुल हुसैन मेव का कहना है,की देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव मतदान 5 वर्ष में एक बार आता है इस महापर्व में सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, उनके कार्यकाल में किसी मतदाता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो उसके लिए मतदान केंद्र के अंदर सभी व्यवस्थाएं की गई थी। मतदाताओं को धूप से बचाव के लिए बैठने के लिए कुर्सियां ठंडे मीठे पानी की उचित व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं ने खुशी पूर्वक पहले मतदान किया तथा फिर जलपान किया।वहीं उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उचित व्यवस्था करना हर ग्राम पंचायत के सरपंच का फर्ज भी बनता है उन्होंने अपने गांव में मतदान केंद्र पर अपने मतदाताओं को बेहतर व्यवस्था कराई व उनके लिए बड़े गर्व की बात है।


Comments
Post a Comment