नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम को 105 रन से पराजित कर जीता क्रिकेट मैच।
नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम को 105 रन से पराजित कर जीता क्रिकेट मैच।
एसपी नूंह विजय प्रताप ने 38 रन बनाने के साथ-साथ झटके विरोधी टीम के तीन विकेट, एक कैच लेने पर मैन आफ दा मैच किए गए घोषित।
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने पत्रकार 11 की टीम के झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट।
खचाखच भरे नबाब शमशुद्दीन मैदान में दर्शकों ने उठाया मैच का लुत्फ।
सदभवना समिति द्वारा प्रशासन 11 तथा पत्रकार 11 की टीमों को स्मृति चिंह भेंट कर किया सम्मानित।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नबाब शमशुद्दीन मैदान फिरोजपुर झिरका में शनिवार को नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन 11 एवं प्रत्रकार 11 की टीम के बीच बडा ही रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन सदभावना समिति द्वारा किया गया। इस मैच को प्रशासन 11 ने पत्रकार 11 को 105 रनों के बडे अंतर से पराजित कर मैच जीता। एसपी नूंह विजय प्रताप द्वारा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 38 रन बनाने के साथ- साथ विरोधी टीम के तीन विकेट झटके। उनको मैन आफ दा मैच घोषित किया गया।
प्रशासन 11 की टीम के कप्तान उपायुक्त नूंह विश्राम कुमार मीणा रहे जबकि पत्रकार 11 के कप्तान नरेश गर्ग रहे। अंपायर राकेश जैन ने दोनों टीमों का टास करवाया। प्रशासन 11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन 11 की टीम के संदीप मोर प्रभारी सीआईए पुन्हाना ने धुरंधर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 43 रन बनाए जबकि एसपी नूंह विजय प्रताप द्वारा बनाए गए 38 रनों के बदौलत की उनकी टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 143 रन बनाकर पत्रकार 11 को 144 रनों का टारगेट दिया।
उपायुक्त नूंह विश्राम कुमार मीणा ने बेहतरीन बालिंग करते हुए पत्रकार 11 टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनका साथ देते हुए एसपी विजय कुमार ने दो विकेट झटके। पत्रकार 11 में सबसे ज्यादा रन कप्तान नरेश गर्ग ने (नौ रन) बनाए और एसपी विजय प्रताप का विकेट झटका। इस तरह से प्रशासन 11 ने पत्रकार 11 को 105 रनों के बडे अंतर से पराजित कर मैच जीत लिया।
सदभावन समिति के प्रधान इसमाईल एवं उनकी टीम द्वारा प्रशान 11 तथा पत्रकार 11 की टीम को स्मृति चिं भेंटकर सम्मानित किया। जबकि मैन आफ दा मैच एसपी विजय प्रताप को मेड़ल तथा संदीप मोर को मेडल तथा स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया।
पत्रकार 11 की टीम में कप्तान नरेश गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार कासिम खान, पुष्पेंद्र शर्मा, त्रिलोकचंद, मुबारिक, राजूद्दीन, शेर सिंह चंदोलिया, शाहिद हुसैन, अनीश खान, यासिर खान, वरिष्ठ पत्रकार हारुन खान, जफरुद्दीन, साजिद, बिलाल अहमद सहित कई पत्रकार शामिल रहे।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गौरव जैन, भाजपा की मंड़लाध्यक्ष निशा सैनी, पूर्व मंड़लाध्यक्ष रमेश आर्य, साकरस गांव के पूर्व सरपंच फजरुद्दीन बेसर, मेवात कारवां के अध्यक्ष डा.अश्फाक आलम सहित काफी व्यक्ति मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment