नशे के सौदागरो नशा तस्करों की हिमायत करने वालों का नपना तय:-एसपी विजय प्रताप
बोले एसपी नशा तस्कर या तो सुधर जाओ नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान पुलिस प्रशासन में जन सहयोग से छेड़ा हुआ है। जिसकी अगुवाई जिले के पुलिस कप्तान विजय प्रताप कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन व जिले के प्रमुख लोगों के सहयोग से अब यह अभियान जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है। नशे के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में जिले के ईमानदार तेजतर्रार पुलिस कप्तान विजय प्रताप युवा पीढ़ी नई नस्लों को बचाने के लिए गांव-गांव बड़े सत्र पर पंचायत कर रहे हैं। एसपी द्वारा चलाया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिले में पहली बार नशे के सौदागरों नशा तस्करों में आम जनता व पुलिस प्रशासन का भय देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न गांवो से मंच के माध्यम एसपी विजय प्रताप द्वारा युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशे के सौदागर तस्करों को खुले मंच से चेतावनी भी दी जा चुकी है। नशा तस्कर या तो नशा छोड़ें अन्यथा जिला छोड़ें नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। एसपी ने कहा कि नशा बेचने वाले नशा के सौदागरों तस्करों की हिमायत करने वालों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाऐगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव कमेटी बनाकर नशा तस्करों पर निगरानी की जा रही है, तथा उन्हें समझाया जा रहा है कि वह नशा जैसे कारोबार को ना करें। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा नशा तस्करों को पकड़ने का अभियान भी लगातार जारी है। एसपी विजय प्रताप द्वारा चलाया गया यह अभियान अब जिले में जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिससे नशे के सौदागरों की नींद हराम हो गई है कई नशे के सौदागर तो भूमिगत भी हो गए हैं। एसपी ने कड़े लहजे में नशे के सौदागर नशा तस्करों की हिमायत करने वालों को साफ चेतावनी देते हो कहा कि चाहे नशा तस्करों की हिमायत करने वाला कोई कितना भी पावरफुल क्यों ना हो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ भी विशेष कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने इस जान आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने का आह्वान किया है।एसपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा तस्करों को पकड़वाएगा उसका नाम पता गुप्त रखा जाएगा तथा उन्हें सम्मानित भी किया जाऐगा।

Comments
Post a Comment