मेवात के लोगों के सहयोग से मेवात को किया जा रहा है नशा मुक्त:- विजय प्रताप।
लोगों के सर्वनाश का कारण बना हुआ है नशा ।
मेवात को नशा मुक्त करने के लिए मेवात के लोगों का मिल रहा है भरपूर सहयोग।
नशा मुक्त अभियान के अच्छे परिणाम आ रहे हैं सामने।
पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप ने कहा मेवात के लोगों के सहयोग से जिले में लोगों के सहयोग से नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं तथा जिला के अच्छे व्यक्ति भी इस अभियान से जुडकर मेवात को नशा मुक्त करवाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
नबाब शमशुद्दीन पार्क में सदभावन समिति द्वारा बलिदानी नबाब शमशुद्दीन की याद में करवाए जा रहे सदभावना क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा नशा सर्वनाश का कारण बना हुआ है। नशा करने वाला व्यक्ति या युवां मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा जिस परिवार में किसी भी व्यक्ति को नशे की लत पड जाता है वह परिवार बर्बाद हो जाता है।
उन्होंने कहा नूंह जिला पुलिस निरंतर अभियान चलाकर नशा तस्करों को दबोचकर उनके पास से नशे की सामग्री भी काफी मात्रा में बदामद कर रही है। मेवात में एक भी नशा तस्कर और इनकी हिमायत में आने वाले सफेदपोशों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
एसपी नूंह विजय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की के वे अपने मोहल्ले, शहर, गांव में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें कि नशा करना कितना खतरनाक है और इसके क्या-क्या दुष्परिणाम हैं। उन्होंने कहा नूंह जिला पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध जलाए जा रहे अभियान में मेवात के लोगों का बहुत बडा सहयोग मिल रहा है। जिस दिन मेवात के लोग निश्चय कर लेंगें कि मेवात में किसी भी व्यक्ति को नशा नहीं करने दिया जाएगा उस दिन मेवात नशा मुक्त हो जाएगा।
-------------------------------------------------
चित्र:- नबाब शमशुद्दीन मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप सिंह।
.jpg)
Comments
Post a Comment