Skip to main content

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग ।

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग । 


सभी के विरुद्ध 08 अलग-अलग मुकदमे दर्ज ,आरोपियों से 15 मोबाइल, 19 फर्जी सिम व 01 डेबिट कार्ड बरामद ।

सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर सस्ते सुट बेचने, होटल बुकिंग, नटराज पैंसिल के नाम पर जॉब देने, गाय-भैस बेचने के नाम पर, नकली क्रैडिट का मैसिज भेजकर एवं सस्ते टायर इत्यादि का विज्ञापन डाल झांसा देकर आमजन से करते थे ठगी ।


नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ 08 अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए हैं । इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 19 फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त 01 डेबिट कार्ड बरामद किया है ।


जानकारी के अनुसार ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा देते थे और उनसे ठगी करते थे । 

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा इन पर कार्रवाई की गई । इन सभी को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के ठिकानों से दबोचा गया । मुख्य रूप से सभी आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर सस्ते सुट बेचने, होटल बुकिंग, नटराज पैंसिल के नाम पर जॉब देने, गाय-भैस बेचने के नाम पर, नकली क्रैडिट का मैसिज भेजकर एवं सस्ते टायर इत्यादि का विज्ञापन डाल झांसा देकर आमजन से ऑनलाइन पैसे लेकर धोखाधड़ी कर साइबर ठगी करते थे । इसके अलावा असल पहचान छुपाकर फर्जी सिम व मोबाईल के प्रयोग से फर्जी खातों में पैसे डलवाकर भी लोगों से ठगी करते थे । आरोपियों की पहचान जुनैद पुत्र मोजिद निवासी नई, तौफीक पुत्र रसीद निवासी बूबलहेड़ी, आसिफ पुत्र खान निवासी गुलपाड़ा राजस्थान, फजन पुत्र शाहरुख निवासी दिहाना, शाहिद हुसैन पुत्र रत्ती निवासी जैतलाका, रोबिन पुत्र फैज निवासी लुहिंगाकला, साजिद उर्फ मुरली पुत्र इस्लाम निवासी नई, मुस्तकीम पुत्र अययूब निवासी गंगवानी, मुस्ताक पुत्र कमरुद्दीन निवासी जुरेहरा राजस्थान एवं मजलिस पुत्र वजीर खान निवासी बूबलहेड़ी पिनगवां के रुप में हुई । नूंह पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध 08 अलग-अलग मामलें दर्ज करके इनके कब्जा से 15 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड के अतिरिक्त 01 डेबिट कार्ड बरामद किया हैं। प्रारंभिक जांच में इन सभी के विरुद्ध केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 17 शिकायतें मिली हैं ।


नूंह पुलिस की ओर से आम जनता को सतर्क रहने और इस तरह के झांसे में न आने एवं साईबर ठगी होने पर तुरंत साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करने बारे सलाह दी गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...