बसई मेव अरावली पहाड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी-एसपी
अधिकारियों कर्मचारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
शनिवार को नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बसई मेव गांव की अरावली में अवैध खनन का जायजा लेने नूह जिले के डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने अवैध खनन गतिविधियों अरावली की पहाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए। इससे पहले भी डीसी विश्राम कुमार मीणा द्वारा एसडीएम,पुलिस विभाग,खनन विभाग, अन्य टीमों के साथ बसई मेव अरावली क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों संबंधित दौरा कर चुके हैं। डीसी द्वारा अवैध खनन की गतिविधियों व अवैध रास्तों निर्माण में संलिप्त पाए जाने पर बसई मेव ग्राम पंचायत के सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना को सस्पेंड किया गया है। शनिवार को डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार द्वारा बसई मेव गांव की अरावली पहाड़ियों का दौरा किया गया दोनों ही अधिकारियों ने हर गतिविधि का बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों के निरीक्षण में अरावली की वादियों से होते हुए हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान छपरा व नागल जाने वाले अवैध रास्ते को विभाग व प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से कटवा कर गहरी खाई बनवा दी गई, जिससे अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण तरीके से पाबंदी लगाई गई है। डीसी विश्राम कुमार मीणा व एसपी राजेश कुमार ने खनन माफियाओ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी खनन माफिया या अन्य व्यक्ति ने इन अवैध रास्तों को दोबारा चलाने की कोशिश की किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण,डीएसपी अजायब सिंह,सदर थाना प्रभारी ओमबीर,एनफोर्समेंट ब्यूरो, वन विभाग के रेंज अफसर गिरदावल,पटवारी,राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment