Skip to main content

नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, दहेज़ व लोक अदालत के फायदे को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने किया लोगों को जागरूक

 नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, दहेज़ व लोक अदालत के फायदे को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने किया लोगों को जागरूक



बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गर्ग तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता की देखरेख में शनिवार को नई अनाजमंडी, तावड़ू में एक कानूनी विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नशा मुक्ति, साइबर धोखाधड़ी, बाल विवाह, दहेज़ व राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज नशा हर वर्ग के लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बन रहा है। नशे से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि परिवार व समाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिको व विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। साइबर फ्रॉड जैसे विषय पर डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि डिजिटल युग में ठगी के तरीके बदल गए हैं, इसलिए सतर्कता व सही जानकारी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी साझा न करें। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि आपका मोबाइल किसी गलत व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही उन्होंने नेशनल लोक अदालत के बारे में कहा कि यह व्यवस्था जनता को तेज़, सस्ती व सरल न्याय दिलाने का माध्यम है, जिसमें वर्षों पुराने मामले भी आसानी से सुलझाए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा गुप्ता ने भी लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज़ व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम खुद के साथ उन लोगों को भी जागरूक करें, जो कानून और ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले कृत्यों से अनजान हैं, ताकि कोई भी ऐसे अपराधों का शिकार न बन पाए। यदि आवश्यक हो तो निःशुल्क कानूनी सलाह व वकील के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह से संपर्क कर सकते हैं। जहां सभी नागरिकों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने की सिफारिश की गई।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तावडू के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति से बचने के संबंध में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों की प्रतिभा व कार्यक्रम की अनुशासनपूर्ण प्रस्तुति की खुलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर उप-मंडल अधिकारी (ना.) तावडू जितेन्द्र कुमार गर्ग, अधिवक्ता गगन नागपाल, संजय गोयल आदि उपस्तिथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...