Skip to main content

मेवात में सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल लिख रही पदयात्रा,उद्योगपति बोले: “जहां लोग डर देखते हैं, वहां आशा और बदलाव की गूंज है”

 मेवात में सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल लिख रही पदयात्रा,उद्योगपति बोले: “जहां लोग डर देखते हैं, वहां आशा और बदलाव की गूंज है”

किरण शेखावत की स्मृति में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम—मेवात की गर्मजोशी, सम्मान और भाईचारे ने जीता मेहमानों का दिल

मेवात की धारणा बदलने की पहल—महिलाओं की शक्ति बनी बदलाव की दिशा



एटीवी भारत/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह-मेवात। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और जानी-मानी सामाजिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान श्रीराम अग्रवाल और प्रगति पॉलिमर्स के डायरेक्टर केबी दुबे ने तिरंगा पूजन और पदयात्रा में शामिल होकर कहा कि इस आयोजन का एक बड़ा लक्ष्य मेवात के प्रति बनी गलत धारणाओं को तोड़ना और यहाँ की असली तस्वीर को देश के सामने लाना है।


श्रीराम अग्रवाल ने कहा कि अक्सर मेवात को डर, अव्यवस्था और नकारात्मकता के चश्मे से देखा जाता है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। “यहाँ डर नहीं, यहाँ तो आशा, आत्मविश्वास और बदलाव की गूंज है,” उन्होंने कहा।


कश्मीर की प्रसिद्ध समाजसेवी रासिदा मीर ने कहा कि मेवात को मुख्यधारा से जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “यह पदयात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकता और मानवता का संदेश लेकर चल रही है। मेवात के लोग जितने बड़े दिल वाले हैं, उतनी ही तेजी से यह इलाका विकास की ओर बढ़ सकता है।”


उद्योगपति वीना गुप्ता का भावुक अनुभव, उन्होंने स्वीकार किया कि वे मन में कुछ धारणाएं लेकर मेवात पहुंचीं, लेकिन यहां की गर्मजोशी, सम्मान, और खुले दिल से किया गया स्वागत देखकर उनके विचार बदल गए।

“मेवात की महिलाओं के चेहरे पर गर्व, बातों में आत्मविश्वास और दिलों में सकारात्मक बदलाव की ज्वाला साफ दिखाई दी,” उन्होंने कहा।

उन्होंने जोड़ा—“मेवात ने सिखाया कि जहाँ लोग डर देखते हैं, वहां अक्सर आशा छुपी होती है, और जहाँ नकारात्मकता सुनाई देती है, वहाँ परिवर्तन की तैयारी चल रही होती है।”उद्योगपति वीना गुप्ता ने कहा कि मेवात का यह पहला दौरा उनके लिए अविस्मरणीय और परिवर्तनकारी रहा।

उन्होंने कहा कि वह यहाँ उन महिलाओं के कार्यक्रम में आई थीं, जो स्वर्गीय लेफ्टिनेंट किरण शेखावत सहित उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित था जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। “उनके साहस और आदर्शों ने पूरे कार्यक्रम को गर्व, शक्ति और उद्देश्य से भर दिया,” वीना ने कहा। रासिदा मीर ने आगे कहा—“जब महिलाएँ एक-दूसरे का हाथ थाम लेती हैं, तो कोई भी समाज, कोई भी इतिहास बदल सकता है। गांव घागस में वरिष्ठ पत्रकार राजूद्दीन ने वंदे सरदार एकता पदयात्रा का गुलाब के फूलों, शालों, पटाखों से स्वागत किया गया। वहीं घागस में घुसते ही ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन चेयरमेन, समाजसेवी सबीला जंग, फिरोजपुर झिरका मार्केट कमेटी के महावीर सैनी, अध्यक्ष जफरूद्दीन बाघोड़िया, महासचिव मोहम्मद साजिद, चौधरी जुहुरमल तेड़, हाजी आस मोहम्मद, यूनुस सरपंच कोटला, हारून सरपंच कंसाली, फौजी अली मोहम्मद जैताका, चौधरी सोहराब नंबरदार, साकिर सरपंच घागस, अल्ताफ सरपंच मालब, टेकचंद गौहर, फजरुदीन भादस, इमरान सरपंच घासेड़ा, समाजसेवी जाकिर कोटला, रासिद कुरैशी रुपड़ाका, सोराब मेवली, आरिफ मेवली, हाजी कल्लू घागस, पूर्व सरपंच राजपाल, पंचायत समिति सदस्य बीरबल उलेटा सहित विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...