Skip to main content

जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण को लेकर नूंह में गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त की बैठक

 जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण को लेकर नूंह में गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त की बैठक



- जेनेवा से आई गावी टीम ने नूंह में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की


- हर बच्चे तक जीवन रक्षक टीके पहुंचाना प्राथमिकता: उपायुक्त अखिल पिलानी


- 2026 तक जीरो डोज बच्चों की संख्या घटाने के लक्ष्य पर हुई चर्चा

एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह जिले में नियमित टीकाकरण को सशक्त बनाने तथा जीरो डोज बच्चों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन (गावी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नूंह का दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जेनेवा से आए गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी बच्चे को जीवन रक्षक टीकों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से शीघ्र जोड़ा जाए।

उन्होंने बताया कि जीरो डोज चाइल्ड का अर्थ ऐसे एक वर्ष तक के बच्चे से है जिसने अभी तक गलघोंटू (डीपीटी) का टीका नहीं लगवाया है। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने कहा कि गावी (ग्लोबल एलाइंस फोर वैक्सीनस एंड इम्यूनाइजेशन) तथा भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से जिले में टीकाकरण सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरदराज क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए।



बैठक के दौरान गावी टीम ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विकास सहयोगी संस्थाओं के साथ जिले में जीरो डोज बच्चों की पहचान, माइक्रो प्लानिंग, सेवा वितरण की निगरानी तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने से संबंधित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने टीकाकरण डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए (यू-मेंटर) ऐप के प्रभावी उपयोग, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए एंबेसडर कार्यक्रम को मजबूत करने तथा माता-पिता को समय पर सूचना देने के लिए एसएमएस रिमाइंडर प्रणाली को बढ़ावा देने जैसे सुझाव भी दिए। इसके अलावा कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में कम्युनिटी मोबिलाइजर की नियुक्ति कर समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। 

गावी द्वारा वर्ष 2026 तक भारत में जीरो डोज बच्चों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें नूंह जैसे जिलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि गावी टीम द्वारा दिए गए सुझावों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवन रक्षक टीकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जेनेवा से आए गावी प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पवन कुमार, अतिरिक्त आयुक्त (प्रतिरक्षण), भारत सरकार, थाबानी मोफोस, चीफ कंट्री डिलीवरी ऑफिसर गावी, स्मिता सिंह, सीनियर मैनेजर – वैक्सीनेशन डिमांड एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट, एल. होमेरो हर्नांडीज, सीनियर कंट्री ऑफिसर, सबरीना क्लेमेंट, इंडिया सीनियर प्रोग्राम मैनेजर तथा पाउला गोंजालेस, सीनियर मैनेजर – रिसोर्स मोबिलाइजेशन शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...