तावडू सीआईए ने अवैध हथियारों सहित दो बदमाश किये गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कारतूस, टेंपो ट्रक और कार बरामद ।
तावडू सीआईए ने अवैध हथियारों सहित दो बदमाश किये गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कारतूस, टेंपो ट्रक और कार बरामद ।
एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह जिले की तावडू सीआईए टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और गउकशी से जुड़े गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तावडू सदर थाना सीमा क्षेत्र में गुरनावट खोरी रोड पर रेलवे पुल के पास की गई, जहां आरोपी गो-तस्करी में प्रयोग होने वाली गाड़ियों और हथियारों के साथ मौजूद थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली कि हारुण उर्फ हारिस पुत्र सुलेमान, साहिल पुत्र मामदीन, मुश्ताक पुत्र सुबदीन सभी सुनारी निवासी थाना सदर तावडू, हासम निवासी खोड बसईनथाना रोजका मेवनऔर नसीम उर्फ भुक्कड पुत्र धूप खाँ गवारका निवासी, थाना सदर तावडू मिलकर गोकसी का धंधा कर रहे हैं और अवैध हथियार रखते हैं । सूचना के अनुसार, वे लोहारू से गाय लेकर फिरोजपुर गांव में खाली कर रहे थे और उसी दौरान गुरनावट खोरी रोड पर हिसाब-किताब के लिए खड़े थे। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो पांच व्यक्ति टाटा 407 और सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों के पास खड़े दिखे। पुलिस गाड़ी देखते ही वे भागने लगे। पीछा करने पर हेड कांस्टेबल दिनेश और साथियों ने दो को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी हारुण उर्फ हारिस की जेब से अवैध देसी कट्टा मिला, जबकि आरोपी नसीम उर्फ भुक्कड की पेंट जेब से दो कारतूस बरामद हुए। बाकी तीन आरोपी साहिल, मुश्ताक और हासम भागने में सफल रहे। इसके अलावा मौके से गो तस्करी में प्रयोग होने वाली टाटा 407 और स्विफ्ट डिजायर गाड़ियां, दो फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं। तावड़ू सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment