Skip to main content

चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के तहत जिला स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

 चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के तहत जिला स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन



एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह महिला एवं बाल विकास विभाग, नूंह द्वारा आज जिला स्तरीय ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। “चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलों के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, साइकिल रेस, डिस्क थ्रो तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः ₹4100, ₹3100 एवं ₹2100 की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सीमा प्रसाद द्वारा किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं किशोरियों के नाम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला को भेजे गए हैं।

प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे —


*400 मीटर दौड़*


प्रथम — रुखसाना 

द्वितीय — मनीषा 

तृतीय — नेहा 


*300 मीटर दौड़*

प्रथम — नसीम

द्वितीय —  राजवती 

तृतीय — जैस्मिन  


 *100 मीटर दौड़* 


प्रथम — नीतिका,

द्वितीय — शाहिदा  

तृतीय — सीमा


*साइकिल रेस*


प्रथम — भुतही 

द्वितीय — निक्की 

तृतीय — पुनीत 


*डिस्क थ्रो*

प्रथम — गीता राठी 

द्वितीय — फातिमा 

तृतीय — अलीमन 


*म्यूजिकल चेयर*


प्रथम — सुनीता 

द्वितीय — रशीदा 

तृतीय — खुर्शिदन 


कार्यक्रम का मंच संचालन विकल, जिला मिशन शक्ति संयोजक (जिला हब फॉर वूमेन एंपावरमेंट) एवं सुपरवाइजर सुमन द्वारा किया गया। खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में मुशैब कटारिया (जिला संयोजक, रॉकेट लर्निंग), समीर एवं वकील अहमद का विशेष योगदान रहा।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा, नीलिमा एवं सुनीता सहित विभागीय सुपरवाइजरों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

यह आयोजन जिला नूंह की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों ने खेल गतिविधियों में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह आयोजन एक सराहनीय एवं सार्थक पहल रही।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...