नूंह जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत 26 दिनों में 9 मुकदमें दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार ।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र 26 दिनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में जिला एंटी नारकोटिक्स सेल की प्रमुख भूमिका रही, जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस अवधि के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 9 मुकदमे दर्ज किए गए और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं। बरामदगी में कुल 421.5 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 206 ग्राम गांजा और 186 ग्राम सुल्फा शामिल है। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की बात करें तो सदर तावडू थाना क्षेत्र में 2 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जहां से सबसे अधिक हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा सिटी तावडू, सदर नूंह, फिरोजपुर झिरका, नगीना, रोजका मेव और आकेड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी एक-एक मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में जिला एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ-साथ तावडू, नूंह, फिरोजपुर झिरका, नगीना, पुनहाना, रोजकामेव, पिनगवां, बिछोर और मोहम्मदपुर अहीर थाना टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। जिला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। हमद

Comments
Post a Comment