हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू। ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर कोटला जंगल में बुलाई थी पार्टी,लूटपाट कर छीने थे 6 मोबाइल व दो लाख 40 हजार रुपए। साहिल ख़ान/ ATV BHARATब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह अपराध जांच शाखा टीम ने एक ऐसे फरार घोषित आरोपी को दबोचा है। जिसने पांच पहले ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का विज्ञापन देते हुए पंजाब के रहने वाले लोगों को नूंह बुलाकर अपने साथियों की मदद से अवैध हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूटपाट की थी । आरोपी को पांच साल बाद नूंह सीआईए ने झंडा पार्क से दबोचा है। जिसकी पहचान मौसम खान पुत्र जैकम निवासी टहिया पट्टी नई थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में हुई है,जिस पर मुख्य रूप से ओएलएक्स पर विज्ञापन के बहाने बाहरी लोगों को मेवात में बुलाकर अपनी गेंग के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने के आरोप थे।मौसम खान थाना रोज का मेव में दर्ज एक केस में भी कोर्ट के आदेश पर फरार घोषित था। नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सीआईए टीम को बीते मंगलवार को सूचना मिली कि ओएलएक्स पर विज्ञापन का झांसा देकर बुलाने ...
देश-प्रदेश की खबरों के लिए हमसे संपर्क करे:- बिलाल अहमद/प्रधान संपादक एटीवी भारत न्यूज़ खबरों के लिए संपर्क करें:-9991225785