Skip to main content

Posts

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग ।

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग ।  सभी के विरुद्ध 08 अलग-अलग मुकदमे दर्ज ,आरोपियों से 15 मोबाइल, 19 फर्जी सिम व 01 डेबिट कार्ड बरामद । सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर सस्ते सुट बेचने, होटल बुकिंग, नटराज पैंसिल के नाम पर जॉब देने, गाय-भैस बेचने के नाम पर, नकली क्रैडिट का मैसिज भेजकर एवं सस्ते टायर इत्यादि का विज्ञापन डाल झांसा देकर आमजन से करते थे ठगी । नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ 08 अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए हैं । इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 19 फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त 01 डेबिट कार्ड बरामद किया है । जानकारी के अनुसार ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा देते थे और उनसे ठगी करते थे ।  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा इन पर कार्रवाई की गई । इन सभी को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के ठिकानों से दबोचा गया । मुख्य रूप से सभी आरोपी सोशल मीडिय...

नूह CIA ने 19 किलो गांजा सहित दिल्ली निवासी आकाश को नशे की खेप सहित किया गिरफ्तार।

नूह CIA ने 19 किलो गांजा सहित दिल्ली निवासी आकाश को नशे की खेप सहित किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात। नूंह अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 19.15 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना रोजकामेव क्षेत्र के आईएमटी सोहना रोड स्थित कंवरसीका के पास की गई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नूंह सीआईए की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली निवासी आकाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ गांजा लेकर दिल्ली अलवर रोड के माध्यम से जिले में प्रवेश करेगा। काबू किया जा सकता है। इस सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची और नाकेबंदी की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका। नियम अनुसार तलाशी लेने पर प्लास्टिक के एक कंटेनर में 19.15 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र निवासी जोगी नंबर 520, सुभाष कैंप, एनसीपीटी मथुरा रोड, बदरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। थाना रोजका मेव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा...

नूंह साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को किया गिरफ्तार।

 नूंह साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को किया गिरफ्तार।  होटल बुकिंग के नाम पर कर रहा था ऑनलाइन ठगी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पोर्टल पर निगरानी के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी होटल बुकिंग के नाम पर आम लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के नंबर पर पश्चिम बंगाल राज्य में चार ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। जिनमें कुल 43,316 रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी निगरानी के बाद टीम ने आरोपी को नल्हड़ मेडिकल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र अलीम निवासी थाना खोह, जिला डूंगरपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल में होटल के नाम पर व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट चल रहे थे, जिनके जरिए होटल बुकिंग के नाम पर आमजन को ठगा जा रहा था। फोन में कोड, होटल के कमरों की फोटो और संदिग्ध चैट्स भी पाई गई हैं। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इनमें से एक सिम असम के रहने वाले एक व्यक्ति क...

अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे एसपी,महकमे में मचा हड़कंप।

अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे एसपी,महकमे में मचा हड़कंप। एसपी ने पुलिस को साईबर अपराध वाहन चोरी, करप्शन, रिकॉर्ड रखरखाव सहित दिए जरूरी दिशा निर्देश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। शनिवार को नूह जिले के एसपी राजेश कुमार काफिले के साथ अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे। अचानक एसपी राजेश कुमार का काफिला देखकर पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूटने लगे। पुनहाना सिटी थाना में एसपी का औचक निरीक्षण कई घंटे तक चलता रहा जिसमें बारीकी से पुलिस के कामकाज का अवलोकन किया गया। एसपी राजेश कुमार द्वारा करीब एक महीना जिले की नब्ज टटोलने के बाद थाने चौकियो के दौरे से धरातल पर एक्शन दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शहर थाना पुन्हाना पुलिस को साईबर अपराध वाहन चोरी करप्शन रिकॉर्ड के रखरखाव सहित कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा पीड़ितों को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मचारी की मीटिंग के दौरान कहा कि अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। जिले में नशाखोरी ऑनला...

बसई मेव अरावली पहाड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी-एसपी

बसई मेव अरावली पहाड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी-एसपी अधिकारियों कर्मचारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश।  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। शनिवार को नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बसई मेव गांव की अरावली में अवैध खनन का जायजा लेने नूह जिले के डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने अवैध खनन गतिविधियों अरावली की पहाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए। इससे पहले भी डीसी विश्राम कुमार मीणा द्वारा एसडीएम,पुलिस विभाग,खनन विभाग, अन्य टीमों के साथ बसई मेव अरावली क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों संबंधित दौरा कर चुके हैं। डीसी द्वारा अवैध खनन की गतिविधियों व अवैध रास्तों निर्माण में संलिप्त पाए जाने पर बसई मेव ग्राम पंचायत के सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना को सस्पेंड किया गया है। शनिवार को डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार द्वारा बसई मेव गांव की अरावली पहाड़ियों का दौरा किया गया दोनों ही अधिकारियों ने हर गतिविधि का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण में अरावली की वादियों से होते हुए हरियाणा क...

मेवात के लोगों के सहयोग से मेवात को किया जा रहा है नशा मुक्त:- विजय प्रताप

 मेवात के लोगों के सहयोग से मेवात को किया जा रहा है नशा मुक्त:- विजय प्रताप।  लोगों के  सर्वनाश का कारण बना हुआ है नशा ।  मेवात को नशा मुक्त करने के लिए मेवात के लोगों का मिल रहा है भरपूर सहयोग। नशा मुक्त अभियान के अच्छे परिणाम आ रहे हैं सामने।   पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप ने कहा मेवात के लोगों के सहयोग से जिले में लोगों के सहयोग से नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं तथा जिला के अच्छे व्यक्ति भी इस अभियान से जुडकर मेवात को नशा मुक्त करवाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।  नबाब शमशुद्दीन पार्क में सदभावन समिति द्वारा बलिदानी नबाब शमशुद्दीन की याद में करवाए जा रहे सदभावना क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा  नशा सर्वनाश का कारण बना हुआ है। नशा करने वाला व्यक्ति या युवां मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा जिस परिवार में किसी भी व्यक्ति को नशे की लत पड जाता है वह परिवार बर्बाद हो जाता है।  उन्होंने कहा  नूंह जिला पुलिस निरंतर...

नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम को 105 रन से पराजित कर जीता क्रिकेट मैच।

 नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम को 105 रन से पराजित कर जीता क्रिकेट मैच। एसपी नूंह विजय प्रताप ने 38 रन बनाने के साथ-साथ झटके विरोधी टीम के तीन विकेट, एक कैच लेने पर मैन आफ दा मैच किए गए घोषित। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने पत्रकार 11 की टीम के झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट।  खचाखच भरे नबाब शमशुद्दीन मैदान में दर्शकों ने उठाया मैच का लुत्फ।  सदभवना समिति द्वारा प्रशासन 11 तथा पत्रकार 11 की टीमों को स्मृति चिंह भेंट कर किया सम्मानित।  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नबाब शमशुद्दीन मैदान फिरोजपुर झिरका में शनिवार को नशा मुक्त मेवात जागरूकता मैच के अवसर पर प्रशासन 11 एवं प्रत्रकार 11 की टीम के बीच बडा ही रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन सदभावना समिति द्वारा किया गया। इस मैच को प्रशासन 11 ने पत्रकार 11 को 105 रनों के बडे अंतर से पराजित कर मैच जीता। एसपी नूंह विजय प्रताप द्वारा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 38 रन बनाने के साथ- साथ विरोधी टीम के तीन विकेट झटके। उनको मैन आफ दा मैच घोषित किया गया।  प्रशासन 11 की टीम के कप्तान उपायुक्त नूंह व...

नशे के सौदागरो नशा तस्करों की हिमायत करने वालों का नपना तय:-एसपी विजय प्रताप

 नशे के सौदागरो नशा तस्करों की हिमायत करने वालों का नपना तय:-एसपी विजय प्रताप  बोले एसपी नशा तस्कर या तो सुधर जाओ नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   नूह जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान पुलिस प्रशासन में जन सहयोग से छेड़ा हुआ है। जिसकी अगुवाई जिले के पुलिस कप्तान विजय प्रताप कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन व जिले के प्रमुख लोगों के सहयोग से अब यह अभियान जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है। नशे के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में जिले के ईमानदार तेजतर्रार पुलिस कप्तान विजय प्रताप युवा पीढ़ी नई नस्लों को बचाने के लिए गांव-गांव बड़े सत्र पर पंचायत कर रहे हैं। एसपी द्वारा चलाया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिले में पहली बार नशे के सौदागरों नशा तस्करों में आम जनता व पुलिस प्रशासन का भय देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न गांवो से मंच के माध्यम एसपी विजय प्रताप  द्वारा युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशे के सौदागर तस्करों को खुले मंच से चेतावनी भी दी जा चुकी है। नशा तस्कर या तो नशा छोड़ें अन्यथा जिला छोड़ें नहीं त...

आमजन बढ़ती गर्मी में अपने साथ-साथ बुजुर्ग लोगों का भी रखें ख्याल- डीसी धीरेंद्र खड़गटा

  आमजन बढ़ती गर्मी में अपने साथ-साथ बुजुर्ग लोगों का भी रखें ख्याल- डीसी धीरेंद्र खड़गटा  - गर्मी में वृद्ध व कमजोर लोगों की करें विशेष देखभाल बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह (मेवात) नूंह, 27 मई- डीसी एवं जिला राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा आमजन को गर्मी व हीट वेव से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करनी चाहिए। डीसी ने कहा कि गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कमजोर व बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। बुजुर्गों की अधिक गर्मी होने पर दिन में कम से कम 2 बार उनकी जांच करें। खासतौर पर जब बुजुर्ग अकेले हों तब उनकी विशेष रूप से जांच व देख-रेख करें। उन्होंने बताया कि उनके पास फोन हो ताकि अधिक गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ जाए तो उसका पता लग सके। उन्होंने कहा कि यदि कमजोर एवं बुजुर्ग लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडक  प्रदान करने की कोशिश करें। अगर वो बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडा पानी पिलाएं। कमजोर वर्ग के लोग एवं बुजुर्गों को अधिक...

25 मई मतदान दिवस के अवसर पर जिलेभर में मतदाताओं की व्यवस्था में अव्वल रही ग्राम पंचायत नाई नगला पंचायत।

 25 मई मतदान दिवस के अवसर पर जिलेभर में मतदाताओं की व्यवस्था में अव्वल रही ग्राम पंचायत नाई नगला पंचायत।  ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल की व्यवस्था देख खुश नजर आऐ मतदाता।  शांतिपूर्ण  तरीके से किया मतदान फिर किया जलपान। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  बीते 25 मई को लोकसभा चुनाव मतदान दिवस के दिन कही पर मतदाता खुश नजर आऐ कहीं पर मतदाताओं को ठीक तरीके से व्यवस्था नहीं मिली।  फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच आरिशा तफज्जुल के प्रयासों से गांव के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं को बैठने तथा जलपान की उचित व्यवस्था की गई, जिसे देखकर मतदाता खुश नजर आए, कुल मिलाकर बात की जाए तो जिले की किसी भी मतदान केंद्र पर नाई नगला मतदान केंद्र की तरह व्यवस्था नहीं थी, मतदान  केंद्र पर सुसज्जित तरीके से भीषण गर्मी से बचने के लिए टेंट व बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। इतना ही नहीं सरपंच आरिशा तफज्जुल द्वारा मतदाताओं के लिए जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई थी। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पहले मतदान किया तथा फिर जलपान किया इतनी बेह...

हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू।

 हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू। ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर कोटला जंगल में बुलाई थी पार्टी,लूटपाट कर  छीने थे 6 मोबाइल व दो लाख 40 हजार रुपए। साहिल ख़ान/ ATV BHARATब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह अपराध जांच शाखा टीम ने एक ऐसे फरार घोषित आरोपी को दबोचा है। जिसने पांच पहले ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का विज्ञापन देते हुए पंजाब के रहने वाले लोगों को नूंह बुलाकर अपने साथियों की मदद से अवैध हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूटपाट की थी । आरोपी को पांच साल बाद नूंह सीआईए ने झंडा पार्क से दबोचा है। जिसकी पहचान मौसम खान पुत्र जैकम निवासी टहिया पट्टी नई थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में हुई है,जिस पर मुख्य रूप से ओएलएक्स पर विज्ञापन के बहाने बाहरी लोगों को मेवात में बुलाकर अपनी गेंग के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने के आरोप थे।मौसम खान थाना रोज का मेव में दर्ज एक केस में भी कोर्ट के आदेश पर फरार घोषित था। नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सीआईए टीम को बीते मंगलवार को सूचना मिली कि ओएलएक्स पर विज्ञापन का झांसा देकर बुलाने ...

'थारी पेंशन-थारे पास' के मूलमंत्र के साथ वास्तविक हकदारों को दिया पेंशन योजनाओं का लाभ।

  'थारी पेंशन-थारे पास' के मूलमंत्र के साथ वास्तविक हकदारों को दिया पेंशन योजनाओं का लाभ।    -नूंह में पीपीपी से ऑटो मोड से बनी 8 हजार 447 बुजुर्गों, 9 विधुरों व 122 दिव्यांगजनों की पेंशन। - घर बैठे बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन पाने का सरल व सुगम माध्यम बना परिवार पहचान-पत्र। - सरकार की ओर से बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाते हैं 2750 रुपए। साहिल खान/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने थारी पेंशन-थारे पास के मूलमंत्र के साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने का काम किया है। सरकार की सेवाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने में लिए परिवार पहचान-पत्र सशक्त माध्यम बन रहा है। जिला नूंह में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अब तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 8 हजार 447 वृद्धजनों, 122 दिव्यांगजनों व नौ विधुरों की घर बैठे स्वत: ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनी है।  उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन योजनाओं को परिवार पहचान-...

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।

 मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।           मीडिया वेल्बीनग एसोशिएशन(रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेंद्र मेहता द्वारा हाल ही नुहु जिला यूनिट के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी को मनोनीत किया गया।मेवात के त्रिलोक को राज्य यूनिट में सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। साहिल खान/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। सोमवार को जिला मुख्यालय नूंह विश्रामगृह में मीडिया वेल बीग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन आपसी सहमति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी ने की। कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद यूनुस अलवी, जिला उपाध्यक्ष अंतराम खटाना व मुकेश कुमार गोयल, महासचिव राजूद्दीन जंग, जिला कोषाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला संगठन सचिव अभय सिंह सैनी, जिला सहसंगठन सचिव साबिर हुसैन कासमी व अनिल मोहनियां, जिला सचिव त्रिलोक चंद व नसीम खान, जिला प्रचार सचिव जुबेर अहमद को सौंपी। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अख्तर अलवी, वरिष्ठ पत्रकार योगेश सैनी, वरिष्ठ पत्रकार गु...

अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ कोकीन सहित किया गिरफ्तार।

पलवल पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी पर ताबड़तोड़ प्रहार लगातार जारी  अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ  कोकीन सहित किया गिरफ्तार।  आरोपीयों  के कब्जे से करोड़ो रुपए की कीमत की 400 ग्राम कोकीन बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट पलवल सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से  बताया कि श्री राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं। इसी कड़ी मे दिनांक 23 मार्च 2023 को सीआईए होडल  टीम बराये गस्त पड़ताल क्राइम अलीगढ रोड KGP फ्लाईओवर के नीचे  मौजूद था, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मादक पदार्थ तस्करी का काम करता है, जोकि आज भी मोटरसाइकिल नंबर HR-76-G-2785  मार्का हौंडा CD 110 पर सवार होकर चाँदहट की तरफ से पलवल आएगा, अगर अलीगढ पलवल रोड पर सीहोल चौक   पर नाकाबंदी की जाए तो नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू आ सकता है|सूचना मिलते ही सीआईए होडल की टीम द्वारा सीहोल चौक अलीगढ रोड रोड पलवल पर पहुंचकर नाका...

Mr. Varun Singla IPS, Superintendent of Police, Nuh challenged the illegal mining mafia:-

 Mr. Varun Singla IPS, Superintendent of Police, Nuh challenged the illegal mining mafia:- Now District Nuh police will keep an eye on illegal mining mafia with drone camera:-  Two separate cases of mining done in Thana Sadar Tawdu and Thana Pingawa:- Bilal Ahmed journalist nuh(mewat)  Illegal mining will not be allowed in any case :-Giving information, Police Spokesperson Nuh said that Mr. Varun Singla IPS, Superintendent of Police, Nuh has issued instructions to District Nuh Police and AVT & Mining staff to take continuous action against illegal mining mafia and mining mafia that illegal mining in Nuh district has not been stopped in any way. Shouldn't be in Surat either. Following these orders and instructions, the District Nuh Police is continuously monitoring the illegal mining on Aravalli hills from the mining department and with drone cameras.        Giving information, police spokesperson Nuh said that on 04.01.2023, District...

आमजन से ए0टी0एम0 बदलने वाले साईबर अपराधी को साईबर थाना नूह ने किया गिरफ्तार।

  साईबर अपराधियो की अब खैर नही, पुलिस अधीक्षक, नूहँ श्री वरुण सिंगला ने दी चेतावनी। आमजन से ए0टी0एम0 बदलने वाले साईबर अपराधी को साईबर थाना नूह ने किया गिरफ्तार। आरोपी को एक दिन के रिंमाड पर लेकर पुलिस कर रही है पुछताछ। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।        पुलिस प्रवक्ता नूहँ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक, नूहँ श्री वरुण सिंगला द्वारा साईबर अपराधियो पर कडी नजर रखते हुए साईबर अपराधियो को चेतावनी दी है कि आमजन के साथ फ्रोड करके हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, स्पैम ईमेल, रैनसमवेयर, पोर्नग्राफी, ऑनलाइन ब्लैकमेल एवं इसी प्रकार के अन्य अपराध ए0टी0एम0 बदलकर पैसे निकालने वाले साईबर अपराध करने वाले अपराधियो की अब खैर नही है। जो इन्ही दिशा निर्देशो की पालना करते हुए साईबर थाना नूहँ द्वारा एक बडी कामयाबी हाथ लगी है।  पुलिस प्रवक्ता नूहँ द्वारा बतलाया गया कि साईबर थाना नूहँ मे एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे द्वारा ए0टी0एम0 से पैसे निकालते वक्त कुछ अन्जान लडको ने ए0टी0एम0 मशीन के साथ छेडछाड कर दी गई। उन अन्जान लडको द्वारा बडी चालाकी से मुझसे ए0टी...

जिला नूह पुलिस की दमदार एवं उत्कृष्ट कार्यशैली व गवाह व तकनीकी साक्ष्यो की पैरवी से गौकशी करने व बेचने की नियत से रखने वाले अब तक 4 आरोपियान को सजा दिलाने मे रही सफल।

  जिला नूह पुलिस की दमदार एवं उत्कृष्ट कार्यशैली व गवाह व तकनीकी साक्ष्यो की पैरवी से गौकशी करने व बेचने की नियत से रखने वाले अब तक 4 आरोपियान को सजा दिलाने मे रही सफल। माननीय अदालत नूहं द्वारा गौकशी करने वाले 2 और आरोपियान (औपचारिक बालक) को सुनाई गई कठोर सजा व जुर्माना। दोनो आरोपियान है औपचारिक बालक जिनको 18 वर्ष पुरे होने तक बाल सुधार गृह (Special Home) सोनीपत मे रखा गया। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।         पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वरुण सिंगला, आईपीएस द्वारा जिला नूह के दिशा-निर्देशो पर जिला नूह पुलिस द्वारा गौकशी करने वाले आपराधियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए अभियोग अंकित करके, साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपियों को दंड दिलाने का कार्य कर रही है। जो इन्ही निर्देशों की पालना के परिणाम स्वरूप पहली बार जिला नूह पुलिस की दमदार एवं उत्कृष्ट कार्यशैली से तथा गवाह व तकनीकी साक्ष्यो की पैरवी से गौकशी करने व बेचने की नियत से र...

जिला यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए ओवरस्पीड वाहनों के चालान।

 जिला यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए ओवरस्पीड वाहनों के चालान। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस मेवात द्वारा आए दिन अभियान चलाकर यातायात नियमों के बारे में जहां जागरूक किया जा रहा है ऐसे में नियमों को नहीं मानने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले में आए दिन लगने वाले जाम से जहां पब्लिक को निजात दिलाई है उन्होंने बताया जिले में चार जगह ऐसी थी जहां पर अक्सर जाम लगने की स्थिति बनी रहती थी जिनमें मुख्य रूप से  पटौदी चौक तावडू,अड़बर चौक नूह, बड़कली चौक नगीना,अंबेडकर चौक फिरोजपुर झिरका इत्यादि स्थानों पर रेहड़ी पटरी ऑटोचालको द्वारा अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़ा करने पर जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा उन्हें समझाया गया तथा उक्त सभी चौकों को जाम मुक्त कराया गया। यातायात पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की आम जनत...

सर्दियों में धुंध व कोहरे से सावधानी बरतें वाहन चालक:- फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर दयानंद

 सर्दियों में धुंध व कोहरे से सावधानी बरतें वाहन चालक:- फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर दयानंद बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लोगों पुलिस द्वारा आए दिन वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी कर धुंध व कोहरे से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। ऐसे में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद व उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों से को जागरूकता अभियान चलाते हुए बताया कि सर्दियों में अधिक कोहरा हो जाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में सभी वाहन चालक सावधानी बरतें दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी गाड़ी चलाते समय आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बनाकर रखें तथा अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी इसलिए जिंदगी अनमोल है सभी वाहन चालक अपने वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाऐ, यातायात नियमों का पालन करें अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री ना भरे अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे वाहन चालकों को समझाने के साथ-साथ पुलिस द्वारा लगातार चालान भी किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने आमजन...

अर्चना फाउंडेशन के फाउंडर तारेश जोरवाल ने ब्लड बैंक में पहुंचकर शुक्रवार को अपने जीवन का 22वां स्वेच्छिक रक्तदान किया।

अर्चना फाउंडेशन के फाउंडर तारेश जोरवाल ने  ब्लड बैंक में पहुंचकर शुक्रवार को अपने जीवन का 22वां स्वेच्छिक रक्तदान किया। बिलाल अहमद/एडीटर इन चीफ    जब मन में हो विश्वास, हम होंगे कामयाब। इसी संदेश को लेकर रक्तवीर तारेश जोरवाल ने  पुन: शुक्रवार  को रक्तदान कर एक अनजान मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान करके मदद की  इस प्रेरणा पर उन्होंने कहा कि उनका यही विश्वास किसी ना किसी के काम आएगा ओर यही उनके लिए बड़ी खुशी का पल है , अर्चना फाउंडेशन के फाउंडर तारेश जोरवाल ने  ब्लड बैंक में पहुंचकर शुक्रवार को अपने जीवन का 22वां स्वेच्छिक रक्तदान किया पूर्ण किया उन्होंने बताया कि अबतक वे 13 बार रक्तदान और 9 बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं।  मन दुखी हुआ तो जागा जुनून: रक्तवीर जोरवाल ने बताया कि यह रक्तदान की मुहिम तब चलाई जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। वर्ष 2016-17 में जब रक्त की कमी व समय पर रक्त नहीं मिलने की वजह से लोगो की जान जाने की खबर को समाचार पत्रों में पढ़ा तो उनके मन दुखी हुआ। इसी दुख ने दूसरों के जीवन को सार्थक बनाने के लिए रक्तदान का जुनून जागा ओर इस अभिया...