Skip to main content

Posts

जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण को लेकर नूंह में गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त की बैठक

 जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण को लेकर नूंह में गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त की बैठक - जेनेवा से आई गावी टीम ने नूंह में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की - हर बच्चे तक जीवन रक्षक टीके पहुंचाना प्राथमिकता: उपायुक्त अखिल पिलानी - 2026 तक जीरो डोज बच्चों की संख्या घटाने के लक्ष्य पर हुई चर्चा एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले में नियमित टीकाकरण को सशक्त बनाने तथा जीरो डोज बच्चों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन (गावी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नूंह का दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जेनेवा से आए गावी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी बच्चे को जीवन रक्षक टीकों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से शीघ्र जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि जीरो डोज चाइल्ड का अर्थ ऐसे ...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...

उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 नूंह में समाधान शिविर में सुनी गईं आमजन की शिकायतें लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में नागरिक अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही उनकी सुनवाई कर समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान राजस्व, ब...

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

 नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण - बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी पहुंचे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर - पारदर्शी व शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाएं बोर्ड परीक्षाएं — उपायुक्त अखिल पिलानी - बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त अखिल पिलानी ने गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा के निष्पक्ष संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आर.के इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलंबा, प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, हाजी बक्सी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतपुतियाका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांई तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टपकन सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने...

चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के तहत जिला स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

 चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के तहत जिला स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह महिला एवं बाल विकास विभाग, नूंह द्वारा आज जिला स्तरीय ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। “चूल्हा-चौका छोड़कर, खेलों से नाता जोड़कर” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलों के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, साइकिल रेस, डिस्क थ्रो तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः ₹4100, ₹3100 एवं ₹2100 की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सीमा प्रसाद द्वारा किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप...
 14 मार्च को नूंह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च 2026 को जिला नूंह स्थित न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ एवं जन-मैत्री बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसमें आपसी सहमति और संवाद के जरिए विवादों का त्वरित, शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का एक ही दिन में निपटारा संभव होता है, जिससे नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत होती है। उन्होंने जिला के समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं, बैंकों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे 14 मार्च को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें। इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के पंजीकरण हेतु समय रहते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, जिला न्यायालय...

तावडू सीआईए ने अवैध हथियारों सहित दो बदमाश किये गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कारतूस, टेंपो ट्रक और कार बरामद ।

 तावडू सीआईए ने अवैध हथियारों सहित दो बदमाश किये गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कारतूस, टेंपो ट्रक और कार बरामद । एटीवी भारत न्यूज/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले की तावडू सीआईए टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और गउकशी से जुड़े गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तावडू सदर थाना सीमा क्षेत्र में गुरनावट खोरी रोड पर रेलवे पुल के पास की गई, जहां आरोपी गो-तस्करी में प्रयोग होने वाली गाड़ियों और हथियारों के साथ मौजूद थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली कि हारुण उर्फ हारिस पुत्र सुलेमान, साहिल पुत्र मामदीन, मुश्ताक पुत्र सुबदीन सभी सुनारी निवासी थाना सदर तावडू, हासम निवासी खोड बसईनथाना रोजका मेवनऔर नसीम उर्फ भुक्कड पुत्र धूप खाँ गवारका निवासी, थाना सदर तावडू मिलकर गोकसी का धंधा कर रहे हैं और अवैध हथियार रखते हैं । सूचना के अनुसार, वे लोहारू से गाय लेकर फिरोजपुर गांव में खाली कर रहे थे और उसी दौरान गुरनावट खोरी रोड पर हिसाब-किताब के लिए खड़े थे। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो पांच व्यक्ति टाटा 407 और सफेद स्विफ्ट डिजायर ...

एमथ्रीएम फाउंडेशन ने नूंह पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए सौंपी स्कॉर्पियो गाड़ी ।

 एमथ्रीएम फाउंडेशन ने नूंह पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए सौंपी स्कॉर्पियो गाड़ी । एटीवी भारत/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था एमथ्रीएम फाउंडेशन ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नूंह पुलिस को एक स्कॉर्पियो गाड़ी भेंट की है । यह गाड़ी विशेष रूप से दुर्गा वाहिनी के तौर पर उपयोग की जाएगी, ताकि महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और जांच में पुलिस को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने नूंह के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को गाड़ी की चाबी सौंपी । इस अवसर पर नूंह पुलिस प्रशासन ने फाउंडेशन के इस नेक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था से जुड़े डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने बताया कि 15 फरवरी को तावडू नगर में मुख्यमंत्री की रैली के दौरान फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए घोषणा की थी कि वे नूंह पुलिस को दुर्गा वाहिनी के रूप में एक गाड़ी भेंट कर...

पीस कमेटी सदस्य त्योहार व बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक आयोजित करवाने में करें प्रशासन का सहयोग - उपायुक्त अखिल पिलानी

 पीस कमेटी सदस्य त्योहार व बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक आयोजित करवाने में करें प्रशासन का सहयोग - उपायुक्त अखिल पिलानी - जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित - पवित्र त्योहारों व बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को सहयोग की अपील भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नूंह के सभी धर्मों के गणमान्य व्यक्ति एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि वर्तमान में पवित्र त्योहार होली, रमजान माह एवं ईद का अवसर है। ऐसे में जिले के सभी नागरिक इन त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। मेवात की वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे त्योहारों के...

आमजन से अपील सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई:- एसपी

आमजन से अपील सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई:- एसपी  सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत अफवाह पर विश्वास ना करें :- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नूंह नूंह पुलिस बनाये हुए हैं सोशल मीडिया पर पैनी नजर। एटीवी भारत, बिलाल अहमद, ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन से कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो ।              पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें । अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं । अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर...

गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में नूंह शहर में निकली भव्य कलश यात्रा,एसडीएम नूंह अंकिता पुवार भी शामिल हुई कलश यात्रा में

 गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में नूंह शहर में निकली भव्य कलश यात्रा,एसडीएम नूंह अंकिता पुवार भी शामिल हुई कलश यात्रा में एटीवी भारत, बिलाल अहमद, ब्यूरो नूह मेवात। नूंह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के अवसर पर एसडीएम नूंह अंकिता पुवार ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को सकारात्मक दिशा देने वाला दर्शन है। कलश यात्रा का यह आयोजन अद्वितीय है। गीता जयंती महोत्सव हमें हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत की याद दिलाता है और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।  कलश यात्रा समृद्धि, सशक्तिकरण और शांति का प्रतीक है, जो सामूहिकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश हमें कर्तव्य, सत्य, सहयोग और आत्म अनुशासन की शिक्षा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना, ...

मेवात में सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल लिख रही पदयात्रा,उद्योगपति बोले: “जहां लोग डर देखते हैं, वहां आशा और बदलाव की गूंज है”

 मेवात में सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल लिख रही पदयात्रा,उद्योगपति बोले: “जहां लोग डर देखते हैं, वहां आशा और बदलाव की गूंज है” किरण शेखावत की स्मृति में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम—मेवात की गर्मजोशी, सम्मान और भाईचारे ने जीता मेहमानों का दिल मेवात की धारणा बदलने की पहल—महिलाओं की शक्ति बनी बदलाव की दिशा एटीवी भारत/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह-मेवात। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और जानी-मानी सामाजिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान श्रीराम अग्रवाल और प्रगति पॉलिमर्स के डायरेक्टर केबी दुबे ने तिरंगा पूजन और पदयात्रा में शामिल होकर कहा कि इस आयोजन का एक बड़ा लक्ष्य मेवात के प्रति बनी गलत धारणाओं को तोड़ना और यहाँ की असली तस्वीर को देश के सामने लाना है। श्रीराम अग्रवाल ने कहा कि अक्सर मेवात को डर, अव्यवस्था और नकारात्मकता के चश्मे से देखा जाता है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। “यहाँ डर नहीं, यहाँ तो आशा, आत्मविश्वास और बदलाव की गूंज है...

नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, दहेज़ व लोक अदालत के फायदे को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने किया लोगों को जागरूक

 नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, दहेज़ व लोक अदालत के फायदे को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने किया लोगों को जागरूक बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात  जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गर्ग तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता की देखरेख में शनिवार को नई अनाजमंडी, तावड़ू में एक कानूनी विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नशा मुक्ति, साइबर धोखाधड़ी, बाल विवाह, दहेज़ व राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज नशा हर वर्ग के लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बन रहा है। नशे से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि परिवार व समाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिको व विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। साइबर फ्रॉड जैसे विषय पर डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि डिजिटल युग में ठगी के तरीके बदल गए हैं, इसलिए सतर्कता व सही जानकारी बेहद ज़...

आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से मिली निजात - एसपी राजेश कुमार

 आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से  मिली निजात - एसपी राजेश कुमार    एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का हो रहा समाधान  सोमवार को‌ आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त हुई 12 शिकायत - एसडीएम अश्वनी कुमार  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह 02 जून - सरकार का मकसद लोगों को न्याय दिलवाना है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान शिविर के रूप में यह पहल की गई है इसलिए समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।  ‌‌ यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व‌ एसडीएम अश्वनी कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनने उपरांत उपस्थित अधिकारियों को दिये।   उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आम नागरिकों को अब अपनी शिकायतें रखने के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से निजात मिली है और एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निदान किया जा रहा है। नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना उच्चाधिकारियों का दायित्व है। जिला के नाग...

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग ।

नूह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 10 साइबर ठग ।  सभी के विरुद्ध 08 अलग-अलग मुकदमे दर्ज ,आरोपियों से 15 मोबाइल, 19 फर्जी सिम व 01 डेबिट कार्ड बरामद । सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर सस्ते सुट बेचने, होटल बुकिंग, नटराज पैंसिल के नाम पर जॉब देने, गाय-भैस बेचने के नाम पर, नकली क्रैडिट का मैसिज भेजकर एवं सस्ते टायर इत्यादि का विज्ञापन डाल झांसा देकर आमजन से करते थे ठगी । नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ 08 अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए हैं । इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 19 फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त 01 डेबिट कार्ड बरामद किया है । जानकारी के अनुसार ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा देते थे और उनसे ठगी करते थे ।  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा इन पर कार्रवाई की गई । इन सभी को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के ठिकानों से दबोचा गया । मुख्य रूप से सभी आरोपी सोशल मीडिय...

नूह CIA ने 19 किलो गांजा सहित दिल्ली निवासी आकाश को नशे की खेप सहित किया गिरफ्तार।

नूह CIA ने 19 किलो गांजा सहित दिल्ली निवासी आकाश को नशे की खेप सहित किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात। नूंह अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 19.15 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना रोजकामेव क्षेत्र के आईएमटी सोहना रोड स्थित कंवरसीका के पास की गई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नूंह सीआईए की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली निवासी आकाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ गांजा लेकर दिल्ली अलवर रोड के माध्यम से जिले में प्रवेश करेगा। काबू किया जा सकता है। इस सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची और नाकेबंदी की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका। नियम अनुसार तलाशी लेने पर प्लास्टिक के एक कंटेनर में 19.15 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र निवासी जोगी नंबर 520, सुभाष कैंप, एनसीपीटी मथुरा रोड, बदरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। थाना रोजका मेव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा...

नूंह साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को किया गिरफ्तार।

 नूंह साइबर पुलिस ने राजस्थान के युवक को किया गिरफ्तार।  होटल बुकिंग के नाम पर कर रहा था ऑनलाइन ठगी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पोर्टल पर निगरानी के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी होटल बुकिंग के नाम पर आम लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के नंबर पर पश्चिम बंगाल राज्य में चार ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। जिनमें कुल 43,316 रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी निगरानी के बाद टीम ने आरोपी को नल्हड़ मेडिकल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र अलीम निवासी थाना खोह, जिला डूंगरपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल में होटल के नाम पर व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट चल रहे थे, जिनके जरिए होटल बुकिंग के नाम पर आमजन को ठगा जा रहा था। फोन में कोड, होटल के कमरों की फोटो और संदिग्ध चैट्स भी पाई गई हैं। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इनमें से एक सिम असम के रहने वाले एक व्यक्ति क...

अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे एसपी,महकमे में मचा हड़कंप।

अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे एसपी,महकमे में मचा हड़कंप। एसपी ने पुलिस को साईबर अपराध वाहन चोरी, करप्शन, रिकॉर्ड रखरखाव सहित दिए जरूरी दिशा निर्देश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। शनिवार को नूह जिले के एसपी राजेश कुमार काफिले के साथ अचानक औचक निरीक्षण करने शहर थाना पुन्हाना पहुंचे। अचानक एसपी राजेश कुमार का काफिला देखकर पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूटने लगे। पुनहाना सिटी थाना में एसपी का औचक निरीक्षण कई घंटे तक चलता रहा जिसमें बारीकी से पुलिस के कामकाज का अवलोकन किया गया। एसपी राजेश कुमार द्वारा करीब एक महीना जिले की नब्ज टटोलने के बाद थाने चौकियो के दौरे से धरातल पर एक्शन दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शहर थाना पुन्हाना पुलिस को साईबर अपराध वाहन चोरी करप्शन रिकॉर्ड के रखरखाव सहित कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा पीड़ितों को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मचारी की मीटिंग के दौरान कहा कि अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। जिले में नशाखोरी ऑनला...

बसई मेव अरावली पहाड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी-एसपी

बसई मेव अरावली पहाड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी-एसपी अधिकारियों कर्मचारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश।  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। शनिवार को नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बसई मेव गांव की अरावली में अवैध खनन का जायजा लेने नूह जिले के डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने अवैध खनन गतिविधियों अरावली की पहाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए। इससे पहले भी डीसी विश्राम कुमार मीणा द्वारा एसडीएम,पुलिस विभाग,खनन विभाग, अन्य टीमों के साथ बसई मेव अरावली क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों संबंधित दौरा कर चुके हैं। डीसी द्वारा अवैध खनन की गतिविधियों व अवैध रास्तों निर्माण में संलिप्त पाए जाने पर बसई मेव ग्राम पंचायत के सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना को सस्पेंड किया गया है। शनिवार को डीसी विश्राम कुमार मीणा एसपी राजेश कुमार द्वारा बसई मेव गांव की अरावली पहाड़ियों का दौरा किया गया दोनों ही अधिकारियों ने हर गतिविधि का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण में अरावली की वादियों से होते हुए हरियाणा क...

मेवात के लोगों के सहयोग से मेवात को किया जा रहा है नशा मुक्त:- विजय प्रताप

 मेवात के लोगों के सहयोग से मेवात को किया जा रहा है नशा मुक्त:- विजय प्रताप।  लोगों के  सर्वनाश का कारण बना हुआ है नशा ।  मेवात को नशा मुक्त करने के लिए मेवात के लोगों का मिल रहा है भरपूर सहयोग। नशा मुक्त अभियान के अच्छे परिणाम आ रहे हैं सामने।   पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप ने कहा मेवात के लोगों के सहयोग से जिले में लोगों के सहयोग से नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं तथा जिला के अच्छे व्यक्ति भी इस अभियान से जुडकर मेवात को नशा मुक्त करवाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।  नबाब शमशुद्दीन पार्क में सदभावन समिति द्वारा बलिदानी नबाब शमशुद्दीन की याद में करवाए जा रहे सदभावना क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा  नशा सर्वनाश का कारण बना हुआ है। नशा करने वाला व्यक्ति या युवां मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा जिस परिवार में किसी भी व्यक्ति को नशे की लत पड जाता है वह परिवार बर्बाद हो जाता है।  उन्होंने कहा  नूंह जिला पुलिस निरंतर...