आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह
आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह SP वरुण सिंगला के आदेश अनुसार अपराध ओवरलोड़ वाहनों पर लगाई जा रही है लगाम। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा जहां अपराध को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है ऐसे में ओवरलोड को लेकर आए दिन पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के टाइम लगातार अपराध पर पैनी नजर रख रही है। ऐसे में पुलिस के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले दलालों की अब खैर नहीं है, चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा इन दलालों को साफ तौर से चेतावनी दी गई है कि चौकी अंतर्गत किसी भी पीड़ित व्यक्ति दलालों की बातों में ना आएं बल्कि उनका जायज काम है सीधा उनसे मिले हर हाल में आपके कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने कहा कि माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा जिले भर में अपराध को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है, पुलिस कप्तान के आदेशों की पालना क...