Skip to main content

Posts

जिला नूंह पुलिस की वाहन चालकों से अपील, कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में करें पालन : श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह

जिला नूंह पुलिस की वाहन चालकों से अपील, कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में करें पालन : श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के दिशा-निर्देश पर जिला यातायात पुलिस ने आगामी धुन्ध के मौसम में होने वाली सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया है ।     यातायात प्रभारी नूंह निरीक्षक जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ट्रैफिक पुलिस ने करीब 150 वाहनों जिनमें भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली तथा जिन वाहनों के पीछे टेल लाइट नहीं थी, उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई है । जिला पुलिस वाहन चालकों की सुविधा के लिए रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चला रही है । उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित स्पीड में ही वाहन चलाने के अपील की । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पुलिस इस अभियान को जारी रखेगी । पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने प्रबन्धक अफसर थाना यातायात नूंह निरीक्षक जगबीर सिंह व सभी प्रबन्धक अफसर थाना व...

रोजका मेव थानांतर्गत गांवो में शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी व जिला पुलिस का लोगों ने किया धन्यवाद।

 रोजका मेव थानांतर्गत गांवो में शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी व जिला पुलिस का लोगों ने किया धन्यवाद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले भर में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिले के पुलिस कप्तान द्वारा पहले ही पीस कमेटियों के माध्यम मीटिंग कर जिले में संपूर्ण तरीके से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी ऐसे में हाल ही हुए पंचायत चुनावो में मेवात पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से मुस्तैदी दिखाई गई। वही रोजका मेव थाना अंतर्गत लगने वाली ग्राम पंचायतों में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रोजकमेव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके थाना अंतर्गत पहले ही पंच सरपंचों इलाके के प्रमुख लोगों की मीटिंग बुलाकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई रंजिश झगड़ा नहीं होना चाहिए, रोजका मेव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने नवनिर्वाचित पंच सरपंच इलाके के मौजिज लोगो की बैठक बुलाकर थाना परिसर में जहां उन्हें शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने...

पंचायत चुनाव से निपटी पुलिस अब अपराधियों पर कसेगी शिकंजा:-चांदडाका चौकी प्रभारी किशन सिंह

 पंचायत चुनाव से निपटी पुलिस अब अपराधियों पर कसेगी शिकंजा:-चांदडाका चौकी प्रभारी किशन सिंह  बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला की पुलिस द्वारा जहां जिलेभर में शांति पूर्वक चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाई है, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस द्वारा अब फिर से जिले में हो रहे अपराध व अपराधियों से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। खास जानकारी देते हुए चांदड़ाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया कि इलाके में जहां तक पूर्ण तरीके से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराए गए हैं ऐसे में नवनिर्वाचित पंच-सरपंचो की मीटिंग लेकर पूर्ण रूप से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अब नूह एसपी श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में इलाका अंतर्गत अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है,चौकी अंतर्गत इलाके में अपराध करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों से अपील करते हुए कहा अपने अपने इलाके में अपराध को बढ़ावा ना दें अपराध व अपराधियों के बारे...

आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने दहेज के पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे हैं आरोपी को किया गिरफ्तार।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने दहेज के पुराने मामले में माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे हैं आरोपी को किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी अंतर्गत दर्ज पुराने मामले में लगभग कई वर्षों से पुलिस व माननीय अदालत की आंखों में धूल जो कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी आरोपी कादिर पुत्र अब्दुल रज्जाक गांव बिलोंड़ा थाना फिरोजपुर झिरका जो चौकी अंतर्गत वर्ष 2017 के दहेज के पुराने मामले में फरार चल रहा है तथा माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित  करार दिया हुआ अपराधी है, जो किसी काम से फिरोजपुर झिरका दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग से चलकर नूह की तरफ आ रहा है,सूचना सही मानते हुए चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग चौकी के सामने नाकेबंदी कर कर वाहनों ...

ईदुल-अजहा बकरीद के अवसर एसपी वरुण सिंगला की पुलिस ने जीता मेवातियों का दिल,सुरक्षा की दृष्टि से सारे दिन गश्त करते रहे पुलिस के जवान।

  मेवात जिले में धूमधाम से मनाया बकरीद पर्व,लोगों ने ईदगाहो में पढ़ी नमाज,देश मे अमन चैन भाईचारे की मांगी दुआऐ। एसपी वरुण सिंगला की पुलिस ने जीता मेवातियों का दिल,सुरक्षा की दृष्टि से सारे दिन गश्त करते रहे पुलिस के जवान। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए दोनों ही धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को गले लग कर मिठाईयां बांटकर मुबारकबाद दी। नूह मेवात जिले विभिन्न गांवों की ईदगाहों नमाज अदा की गई, इस अवसर पर संपूर्ण देश में अमन चैन भाईचारे की दुआऐ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मेवात जिले की खाकी ने वास्तव में समस्त मेवातीयों का दिल जीत लिया। आपसी सौहार्द ना बिगड़े सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जिले के ईमानदार तेज तर्रार बेबाक़ युवा पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला की पुलिस ईदगाहो के दरवाजे पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज पढ़कर ईदगाहों से बाहर आने वाले लोगों को पुलिस के जवानों ने गले लग कर मुबारकबाद पेश की। इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए ...

बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर।

 6 माह पूर्व बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले मामले में आए दिन आरोपी कर रहे हैं पुलिस को सरेंडर।  बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी अंतर्गत बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस पार्टी पर करीब 6 माह पहले जानलेवा हमला मामले में अब तक 27 नामजद आरोपियों में से महिलाओं समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार इन आरोपियों के घरों पर दबिश देने पुलिस भय के कारण इस मामले से जुड़े आरोपी अपने आप को पुलिस को सरेंडर कर रहे है। सोमवार- मंगलवार को इसी मुकदमे के महिलाओं सहित तीन आरोपियों ने चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के सामने सरेंडर किया है। जिसमें दो सगे भाइयों समेत एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया 6 माह पूर्व गोकशी रोकने गई बाई गांव में पुलिस पार्टी पर जानल...

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई - 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार -

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई - 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार - पकड़े जाने के डर से कुआं में छुपाया था 10 कट्टों में भरा 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा  - गांजा को साकरस गांव के कुआ में छुपाकर कंटेनर से सोहना की तरफ जा रहे थे आरोपी - कंटेनर की तलाशी लेने पर मिले राख से भरे 200 कट्टे  - बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नशे के खिलाफ जिला पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा तावडू एंव एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू की टीम ने साकरस गांव के पास एक कुआ कें अंदर छुपाएं हुए 10 कट्टों में 3 क्विंटल 13 किलो ग्राम गांजा बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अंसार निवासी गांव गोलपुरी थाना सदर नूंह तथा मोरमल निवासी गांव खिल्लुका थाना पहाड़ी के रूप में हुई है । पुलिस ने दोनों तस्करों से एक कंटेनर गाड़ी व गांजा पत्ती को बरामद कर थाना फिरोजपुर झिरका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । अपराध जांच शाखा एवं एंट...

रमज़ान खैरख्वाही,हमदर्दी,व सखावत का महीना है:-साबिर बसई

 रमज़ान खैरख्वाही,हमदर्दी,व सखावत का महीना है:-साबिर बसई बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  रमज़ानुल मुबारक का महीना बहुत बा बरकत व खैरख्वाही ,हमदर्दी,व सखावत का महीना है। ये बाते बसई मेव गांव के वरिष्ठ समाजसेवी साबिर ने कही। उन्होंने बताया कि रमज़ानुल मुबारक का महीना बहुत ऊंचा महीना है,इसकी जितनी क़द्र की जाए कम है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति ने पवित्र माह रमज़ान व हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी की है,ये नाक़ाबिले बर्दाश्त है। उन्होंने नोजवानों से रमज़ान के पवित्र माह की कद्र करने की भी अपील की है। रमजान का महीना बहुत ही बरकत वाला महीना है इसकी जितनी कदर की जाय कम है। नोजवानो से अपील की के वो फेसबुक और बहुत ही गलत जगह अपना वक्त खराब ना करे। जितनी ज्यादा हो इस महीने में अल्लाह पाक की इबादत करें। और ज्यादा से ज्यादा मस्जिदों को आबाद करे। ये महीना बरकत का और मगफिरत का महीना है। सभी नोजवान इस महीने के कदर करे। अल्लाह पाक इस महीने की बरकत से मुल्क में अमन वे शांति कायम करे और आपसी भाईचारा युही बना रहे। अल्लाह पाक सबकी इस महीने की बरकत से मगफिरत फरमाये। सभी इस ...

आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने किया पुण्य का काम,आकेड़ा बस स्टैंड पर लगाया प्यास बुझाने के लिए प्याऊ।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने किया पुण्य का काम,आकेड़ा बस स्टैंड पर लगाया प्यास बुझाने के लिए प्याऊ। आने-जाने वाले राहगीरों के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी खाकी की कर रहे हैं जमकर प्रशंसा। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है,यह साबित कर दिया नूह मेवात जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला मार्गदर्शन में कार्य कर रही खाकी ने,आखिर कड़कड़ाती धूप में लोग ठंडे पानी के लिए जहां मुख्य चौक चौराहो पर आपको भटकते दिखाई देते हैं इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल होते हैं। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जहां जिला पुलिस अपराध को लेकर बेहद सख्ती दिखा रही है, वही धर्म व इंसानियत की मिशाल भी अभी खाकी में बाकी है।जो लोग खाकी पर सवालिया निशान उठाते हैं जरा उनके अच्छे कार्यों की भी सराहना करनी चाहिए। कड़कड़ाती धूप में दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग आकेड़ा चौकी पर चालान अपराध रोकथाम के लिए खड़ी पुलिस तो आसानी से दिखाई दे जाती है, लेकिन खाकी अपना फर्ज बखूबी निभा रही है। अपराध व चालान रोकथाम को लेकर ही कुछ लोग खाकी पर तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लग...

*आकेड़ा चौकी पुलिस ने मालब गांव में मारी रेड़,5 जुआरी दबोचे।*

 *आकेड़ा चौकी पुलिस ने मालब गांव में मारी रेड़,5 जुआरी दबोचे।* *गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो सगे भाई,आरोपियों से कुल 34हजार 320 रुपये बरामद।* *जिले में चलाए जा रहे जुआ सट्टा विरोधी अभियान के तहत एसपी वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में की गई बड़ी कार्यवाही।* *बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।* नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाए जा रहे जुआ सट्टा धरपकड़ अभियान के तहत आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा मालब गांव में सरेआम जगह पर जुआ खेलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। खास जानकारी देते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिली मालब गांव में दिहाना मोड़ के समीप कुछ लोग पैसों को दांव पर लगा जुआ खेल रहे है। मौके पर दबिश दी जाए तो काबू आ सकते हैं। सूचना सही मानते हुए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने एक टीम गठित कर मौके पर रेड की पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिय...

नाईट डोमिनेशन के दौरान आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दबोचे 2 आरोपी।

 नाईट डोमिनेशन के दौरान आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दबोचे 2 आरोपी। आईसर कैंटर गाड़ी में भर रखे थे कुल 35 पशु जिनमें 18 भैंस 17 पड़िया शामिल,रस्सियों से बुरी तरह बांध रखे थे पशु। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में नाइट डोमिनेशन के दौरान आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम द्वारा जहां एक अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वही क्षमता से अधिक भरी हुई  ओवरलोड ओवरहाईट तीन गाड़ियों को इंपाउंड किया था। वही लगातार रात्रि चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी किशन सिंह दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग चौकी के सामने नाके पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक आईसर केंटरा आता हुआ दिखाई दिया वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम ने रोक कर तलाशी ली तलाशी के दौरान उसमें 18 भैंसे व 17 पड़िया भरी हुई थी जिनको बुरी तरह रस्सियों से बांध रखा था। चौकी प्रभारी ने तुरंत आईसर कैंटर में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आर...

आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह

 आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह SP वरुण सिंगला के आदेश अनुसार अपराध ओवरलोड़ वाहनों पर लगाई जा रही है लगाम। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।              नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा जहां अपराध को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है ऐसे में ओवरलोड को लेकर आए दिन पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के टाइम लगातार अपराध पर पैनी नजर रख रही है। ऐसे में पुलिस के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले दलालों की अब खैर नहीं है, चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा इन दलालों को साफ तौर से चेतावनी दी गई है कि चौकी अंतर्गत किसी भी पीड़ित व्यक्ति दलालों की बातों में ना आएं बल्कि उनका जायज काम है सीधा उनसे मिले हर हाल में आपके कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने कहा कि माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा जिले भर में अपराध को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है, पुलिस कप्तान के आदेशों की पालना क...

ओवरलोड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं एसपी के आदेशों की की जा रही है पूर्ण तरीके से पालना:-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार

 फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने ओवरलोड पर कसा शिकंजा,ओवरलोड वाहनों के किए चालान। ओवरलोड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं एसपी के आदेशों की की जा रही है पूर्ण तरीके से पालना:-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम द्वारा क्षमता से अधिक सामग्री भरकर दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनो के चालानिग अभियान के दौरान करीब 4 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के आदेशों की पालना करते हुए ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने सभी खनिज सामाग्री ओवर हाईट चलने वाले गाड़ी चालकों मालिकों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरें अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहनों क...

आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम ने फिर पकड़े तीन ओवरलोड़ वाहन,किए चालान।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम ने फिर पकड़े तीन ओवरलोड़ वाहन,किए चालान।               बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।                     नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा  3 ओवरलोड वाहनों को इंपाउड किया गया है। इससे पहले भी लगातार आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए लाखों रुपए की राशि का जुर्माना वसूला गया था। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड वाहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे माननीय पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार ऐसे वाहनों के लगातार चालान के जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी ड्राइवरों गाड़ी मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने वाहन में क्षमता से अधिक साम...

आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम ओवरलोडिंग ओवर हाईट गाड़ियों पर कर रही जबरदस्त कार्यवाही।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम ओवरलोडिंग ओवर हाईट गाड़ियों पर कर रही जबरदस्त कार्यवाही।                           दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग आकेड़ा चौकी पर किए जा रहे हैं धड़ाधड़ चालान। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  नूह जिले के ईमानदार तेजतर्रार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले भर में लगातार जहां अपराध के ग्राफ को कम करने पर कार्य किया जा रहा है, दिल्ली अलवर रोड पर सरपट दौड़ने वाले ओवरलोड ओवर हाईट के वाहनों के आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को ओवरलोड रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा दो ओवरहाईट ओवरलोड़ ट्रॉला व ओवरलोड़ खनिज सामाग्री से भरे ट्रेक्टर सहित कई वाहनों को पकड़कर उनके चालान किए गए। खास जानकारी देते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार जहां अपराध को लेकर कार्य किया जा रहा है ऐसे में ओवरलोड वाहनों पर ...

पुलिस पार्टी पर अवैध हथियार से हमला करने मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने अवैध हथियार व जिंदा कारतूसो सहित धर दबोचा।

 पुलिस पार्टी पर अवैध हथियार से हमला करने मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने अवैध हथियार व जिंदा कारतूसो सहित धर दबोचा।  दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेस हाईवे पर रवा गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से खड़ा था आरोपी। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात) नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा नगीना थाना अंतर्गत एक पुराने मामले में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला लूटपाट करने के शातिर अपराधी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव भाकडोजी निवासी फारुख पुत्र सुभान खां उर्फ सुब्बी काफी समय से जो नगीना थाने के मुकदमा नंबर 94/ 21 जेरेधारा 332,353,186, 379 बी, 506 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा है। किसी अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की नियत से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे रवा गांव के मिट्टी के टीलों के समीप खड़ा हुआ है अगर मौके पर रेड की जाए तो का...
 आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा अपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही।  लगातार अपराधियों की खोज में लगी हुई है आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।                  नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा जुआ सट्टा खेलने वाले लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।चोरी में अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जहां दिन-रात गश्त किया जा रहा है ऐसे में ओवरलोडिंग अवैध खनन पर भी चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम द्वारा पहली नजर रखी जा रही है। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया इलाके में अपराध करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में अब आकेड़ा चौकी पुलिस लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मेवात के ईमानदार पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में लगातार पुलिस द्वारा अपराध हुए ...

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम के हत्थे चढ़ा इलाके के लिए सिरदर्द बना शातिर बाइक चोर।

 फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम के हत्थे चढ़ा इलाके के लिए सिरदर्द बना शातिर बाइक चोर। 6 माह पहले फिरोजपुर झिरका शहर से मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने लिया 1 दिन के रिमांड पर।                        बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)  नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध पर कार्य करते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम द्वारा इलाके में चोरी की बाइक वारदातों में सरदर्द बने अपराधी साकिर पुत्र सत्तार निवासी रनियाली थाना फिरोजपुर झिरका को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शातिर बाइक चोर साकिर पुत्र सत्तार निवासी रनियाली द्वारा फिरोजपुर झिरका से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह बाइक चोरी कर कर भाग रहा था पब्लिक के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे एक चोरी की बाइक बरामद की है वहीं आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी अधिनियम की विभ...

अपराधियों के लिए काल बन रहे फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार

 अपराधियों के लिए काल बन रहे फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार आमजन में विश्वास अपराधियों में भय को लेकर कार्य कर रही फिरोजपुर झिरका पुलिस। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार अपराध पर कार्य करते हुए ईमानदार बेबाक तेजतर्रार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपराधियों के लिए काल आमजन में विश्वास पैदा करने का कार्य कर रहे हैं। हम आपको बता दें जब से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने फिरोजपुर झिरका थाने का चार्ज संभाला है तब से जहां अपराध व अपराधियों में भारी कमी आई है ऐसे में कई अपराधियों को पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचाने में भी कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी गई। आखिर अपने नरम स्वभाव में दिखने वाले हरियाणा पुलिस के ईमानदार बेबाक तेजतर्रार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपराधियों के लिए बेहद कड़क है। वही हरियाणा पुलिस हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए "क्लीन हरियाणा"अभियान के तहत अपराध व अपराधियों के खात्...

लाखों रुपये कीमत की 100 ग्राम हेरोइन बरामद ,एक स्विफ्ट कार सहित 2 नशा-तस्कर गिरफ्तार।

  जिला नूंह की एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू पुलिस टीम की नशा-तस्करों पर बड़ी कार्यवाही। लाखों रुपये कीमत की 100 ग्राम हेरोइन बरामद ,एक स्विफ्ट कार सहित 2 नशा-तस्कर गिरफ्तार। बिलाल अहमद(एडिटर इन चीफ) नूह(मेवात)6 जनवरी2022  जिला नूंह पुलिस ने विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल नूंह व अपराध जांच शाखा प्रभारी तावडू निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम ने तावडू क्षेत्र से 2 नशा-तस्करों को 100 ग्राम हेरोइन व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया है । जब्त नशीला पदार्थ हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है ।                पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रांरभिक जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ को जिला नूंह के तावडू क्षेत्र में स्पलाई करने की बात कही है  ।               आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी डाणा खुर्द व नरेश पुत्र कपूर सिंह निवासी बास खुर्द जिला हिसार के रुप में हुई । आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एडं...